• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

दीपावली-छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गरीब रथ भी नए नंबर से दौड़ेगी

Special Train: रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल आठ और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार चर्लपल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होगी।

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:00:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:06:51 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीपावली-छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गरीब रथ भी नए नंबर से दौड़ेगी
त्योहार पर रेलवे की स्पेशल ट्रेन। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ की सुविधा
  2. जनवरी से गरीब रथ एक्सप्रेस की बदलेगी पहचान
  3. लखनऊ-रायपुर गरीब रथ ट्रेन का नंबर भी बदलेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों को राहत दी है। चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच दो-दो फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों पर भी रहेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल आठ और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार चर्लपल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होगी। दूसरे दिन गोंदिया में 00.03, दुर्ग में 02.18, रायपुर में 03.05 और बिलासपुर में सुबह 05 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन 02.15 बजे बरौनी पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल 10 और 17 नवंबर को मंगलवार को बरौनी से सुबह तीन बजे रवाना होगी। दूसरे दिन बिलासपुर में 01.30, रायपुर में 03.15, दुर्ग में 04 बजे और गोंदिया में 06.28 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 19.02 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 23 कोच रहेंगे।

इनमें दो एसएलआर, एक एसी प्रथम, 17 एसी तृतीय तथा तीन एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नार्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल में ठहराव रहेगा।

यह भी पढ़ें- Railway News: ट्रेनों में वेंडर की टी-शर्ट से होगी कंपनी की पहचान, शिकायत पर होगा एक्शन

गरीब रथ के नंबर में बदलाव, बाकी व्यवस्था यथावत

रेलवे ने लखनऊ-रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। एक जनवरी 2027 से गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 15319 और 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस 15320 नंबर से संचालित होगी। यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि इस बदलाव का असर केवल ट्रेन नंबर पर पड़ेगा। समय-सारिणी, ठहराव और अन्य परिचालन व्यवस्थाएं पहले की तरह ही रहेंगी। टिकट बुकिंग में नए नंबर का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में चलती मालगाड़ी की कपलिंग पर चढ़ा था युवक, जोनल स्टेशन की घटना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।