• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

कार खरीदने के लिए टीचर के बेटे ने रची खुद की किडनैपिंग की साजिश, मांगे डेढ़ लाख रुपये

Ratanpur kidnapping Case Bilaspur: टीचर के बेटे ने दीपावली पर कार लेने के लिए कहा था, जब परिवार ने मना किया तो वह गायब हो गया।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:07:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:25:12 AM (IST)
कार खरीदने के लिए टीचर के बेटे ने रची खुद की किडनैपिंग की साजिश, मांगे डेढ़ लाख रुपये
बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रिश्तेदार के घर छिपा था, छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया बरामद
  2. ट्यूशन के नाम पर निकला था मोबाइल पर मैसेज भेजकर पिता को दी सूचना
  3. पूछताछ में पुलिस को बताया कार खरीदने पर मना करने पर यह सब किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले टीचर के बेटे ने दिवाली पर कार खरीदने की जिद की। टीचर माता-पिता ने उसे कार लेकर देने से मना कर दिया। इससे नाराज छात्र ट्यूशन के नाम पर घर से निकला। इसके बाद वह गायब हो गया। उसने अपने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपहरण होने और डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज किया।

इससे घबराए स्वजन तत्काल थाने पहुंचे। नाबालिग के गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे खोजकर पुलिस ने स्वजन के हवाले कर दिया है।

रतनपुर टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाला 17 साल का किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। उसकी मां सरकारी टीचर है। पिता निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। मंगलवार की सुबह छात्र ट्यूशन जाने के नाम पर घर से निकला। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पिता के मोबाइल पर फिरौती के लिए मैसेज आया। इसे देखकर टीचर माता-पिता सकते में आ गए। पिता तत्काल रतनपुर थाने पहुंचे।


टीचर की शिकायत पर पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसकी स्कूटी चोरहा देवरी गांव में तालाब के पास मिली। इसके बाद बालक ने खुद ही पिता को मैसेज कर ग्राम सेलर में रिश्तेदार के घर सुरक्षित होने का मैसेज किया। तब स्वजन ने राहत की सांस ली। इधर पुलिस ने बालक को थाने लाकर स्वजन की मौजूदगी में पूछताछ की। इसमें पता चला कि उसने दीवाली पर कार लेने के लिए कहा था। तब स्वजन ने उसे मना कर दिया था। इसी कारण वह नाराज था।

यह भी पढ़ें- अपहरण कर जंगल में ले गया और शराब पीकर सो गया, मौका पाते ही अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग नानी के घर पहुंचा नाबालिग

मोबाइल से गलत बातें सीख रहे बच्चें

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि बालक पढ़ाई में होशियार है। उसने कार के लिए स्वजन से जिद की थी। इसके बाद वह स्वजन को परेशान करने का प्लान बना रहा था। इसी दौरान उसने एक रील देखकर खुद गायब हो गायब हो गया। कुछ देर बाद ही उसने स्वजन को मैसेज कर खुद ही सुरक्षित होने की जानकारी दी। इसके बाद वह स्वजन को कार नहीं मिलने पर फिर से गायब होने की बात कही।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस की नाकाबंदी से पार्क में छोड़ भागा बदमाश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।