• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस की नाकाबंदी से पार्क में छोड़ भागा बदमाश

ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई साल की मासूम का अपहरण करने वाला आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

By amit mishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:54:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:54:33 PM (IST)
ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई साल की बच्ची का किडनैप, पुलिस की नाकाबंदी से पार्क में छोड़ भागा बदमाश
ग्वालियर में बस स्टैंड से ढाई साल की बच्ची का अपहरण (AI Generated Image)

HighLights

  1. आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर
  2. नाकाबंदी से घबराकर केआरएच पार्क में छोड़ी बच्ची
  3. बच्ची सकुशल मिली, माता-पिता को सौंपी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी वारदात के 24 घंटे बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। आरोपी बच्ची को गोद में लेकर भागा था। इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। घबराहट में वह कंपू स्थित केआरएच यानी कमलाराजा अस्पताल के पार्क में बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची सकुशल मिल गई है और पुलिस ने उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

वाशरूम गई मां, गोद में लेकर भागा बदमाश

मूल रूप से टीकमगढ़ की रहने वाली राधा पत्नी हरिशचंद्र अहिरवार ग्वालियर में अपने पति के साथ मजदूरी करती है। चार दिन पहले पति से झगड़ा होने के बाद वह बस स्टैंड पर आकर रहने लगी थी। रविवार रात करीब 12 बजे महिला वाशरूम के लिए गई। तभी विवेक निवासी पन्ना वहां आया और बच्ची को गोद में लेकर भाग गया।


सीसीटीवी से खुला भागने का रास्ता

बच्ची के अपहरण की खबर लगते ही पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। फुटेज में दिखा कि आरोपी बस स्टैंड से परशुराम चौराहा होते हुए गांधी रोड की तरफ भागा। इसके बाद वह कैमरे में नजर नहीं आया। इससे स्पष्ट हुआ कि वह किसी सवारी वाहन में सवार हुआ है। पुलिस ने रात में बस स्टैंड से कंपू और सिटी सेंटर की तरफ जाने वाले सवारी वाहनों की घेराबंदी की।

ऑटो चालक की सूचना पर मिला सुराग

कंपू पर एक ऑटो चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक युवक बच्ची को लेकर केआरएच परिसर में जाता हुआ दिखा था। सूचना पर पुलिस केआरएच परिसर के अंदर पहुंची तो पार्क के अंदर बच्ची मिल गई। पुलिस ने बच्ची को तत्काल अपने कब्जे में लेकर उसके माता-पिता को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- MP के किसानों के लिए खुशखबरी, ग्वालियर में पंचायत स्तर पर लगेंगे बीज प्लांट

शादी से इंकार करने पर किया अपहरण

पुलिस ने जब राधा अहिरवार, उसके पति हरिशचंद्र और दोस्त बाबा से पूछताछ की तो नई कहानी सामने आई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी राधा पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। वह कह रहा था कि उससे शादी कर ले और बच्ची को अपनी बच्ची की तरह रखेगा। राधा ने इंकार कर दिया। इस पर रात को जैसे ही राधा वाशरूम के लिए गई तो वह बच्ची को लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में जमीन के मालिकाना हक के लिए अभियान तेज, स्वामित्व योजना में अब गांव-गांव पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि

नशे की हालत में हुई वारदात

राधा के बारे में बताया गया है कि पति से झगड़ा होने के बाद वह गांजे का नशा करने लगी थी। रात को वह बाबा के साथ गांजे का नशा करने गई थी, तभी आरोपी बच्ची को लेकर भागा। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने वाशरूम जाने की बात को गलत बताया है। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि रात को बस स्टैंड से जिस बच्ची को आरोपी ले गया था, वह सकुशल मिल गई है। आरोपी बच्ची को केआरएच के पार्क में छोड़ गया था और उसकी तलाश जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।