• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीच सड़क पर युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को मारे तमाचे और आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, Video Viral

CG Viral Video: शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दो युवतियों से उलझ रहा...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 08:06:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 08:35:11 AM (IST)
बीच सड़क पर युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को मारे तमाचे और आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, Video Viral
बाइक पर बैठे युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालती युवती

HighLights

  1. मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल।
  2. एक युवती ने युवक को तमाचा मारा, दूसरे ने डाला मिर्ची।
  3. युवक चीख-चीखकर फंसाने का आरोप लगा रहा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक किसी बात को लेकर युवतियों से उलझ रहे थे। इसी दौरान एक युवती ने युवक पर तमाचे लगाए। साथ ही अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। अधिकारी वीडियो की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

वीडियो में चीखता रहा युवक

रविवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो युवतियों से उलझ रहा था। युवक चीख-चीखकर युवतियों पर फंसाने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान एक युवती ने उसे तमाचा मार दिया। तभी दूसरी युवती पीछे से आकर युवक की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल देती है। युवक चीखते हुए पीछे हट गया। तभी युवती बाइक पर बैठे दूसरे युवक के पास पहुंच गई।


एक ने युवक को तमाचे मारे, दूसरी ने आंखो में मिर्ची झोंकी

युवतियों में से एक ने युवक को तमाचे मारे, दूसरी ने बाइक पर बैठे युवक की आंखो में मिर्ची का पावडर डाल दिया। करीब 16 सेकेंट के इस वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं, युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ है।

किसी ने नहीं की शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। अब तक यह वीडियो किस क्षेत्र का है यह पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- Murder: कलयुगी पुत्र ने पिता का गमछे से घोंटा गला, शराब के लिए मना करने पर पति ने पीट-पीटकर ली पत्नी की जान