• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आए CRPF के 2 जवान, एक का पैर कट गया

दंतेवाड़ा जिले के इंद्रावती नदी पार स्थित मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 2 जवान प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आ ग...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 11 Sep 2025 01:06:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Sep 2025 02:23:55 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED की चपेट में आए CRPF के 2 जवान, एक का पैर कट गया
IED बम के चपेट में आए सीआरपीएफ के जवान

HighLights

  1. दंतेवाड़ा में प्रेशर आईईडी की चपेट में आए सीआरपीएफ के 2 जवान
  2. सीआरपीएफ जवान एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग के लिए रवाना हुए थे
  3. दोनों जवानों की हालत गंभीर, एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दंतेवाड़ा: इंद्रावती नदी पार स्थित मालेवाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह माओवादियों की प्रेशर आईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल हो गए।

naidunia_image

मिली जानकारी के अनुसार ये जवान सीआरपीएफ 195 वीं वाहिनी मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही के मध्य माओवादी विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आ गए। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ा हत्याकांड, परिवार के 4 लोगों मारकर लाशों खाद के गड्ढे में गाड़ा, एक बेटी जिंदा

जानकारी के अनुसार घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गस्त के दौरान जवानों में से एक पैर प्रेशर आईईडी के ऊपर पड़ गया। जिसके बाद हुए जोरदार धमाके में जवान का पैर कट गया है। वहीं पास ही खड़े दूसरे जवान को भी गंभीर चोटें आयी हैं।