• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: गंगरेल बांध के खुले दो गेट, छोड़ा गया 5320 क्यूसेक पानी, देखने के लिए सैलानियों की उमड़ी भीड़

Gangrel dam: धमतरी के गंगरेल बांध के लबालब होने से पहले ही 29.674 टीएमसी भरने के बाद बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। दो गेटों से 5320 क्यूसेक पानी छोड़...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 09:44:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Aug 2025 09:44:19 PM (IST)
Chhattisgarh: गंगरेल बांध के खुले दो गेट, छोड़ा गया 5320 क्यूसेक पानी, देखने के लिए सैलानियों की उमड़ी भीड़
गंगरेल बांध के खुले दो गेट, छोड़ा जा रहा 5320 क्यूसेक पानी

HighLights

  1. धमतरी गंगरेल बांध के खोले गए दो गेट
  2. छोड़ा गया 5320 क्यूसेक पानी
  3. गंगरेल बांध में हो चुका है काफी जलभराव

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। जिले के प्रमुख गंगरेल बांध के लबालब होने से पहले ही 29.674 टीएमसी भरने के बाद बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। दो गेटों से 5320 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट खुलने के बाद बांध को देखने सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सैलानियों को अब सभी 14 गेट खुलने का इंतजार है।

गंगरेल बांध में हो चुका है काफी जलभराव

भादो माह में अच्छी बारिश हुई है, इससे जिले के प्रमुख गंगरेल बांध में संतोषप्रद जल भराव हो चुका है। हालांकि बांध को लबालब होने के लिए अभी भी दो से तीन टीएमसी पानी की जरूरत है। बांध लबालब हो, इससे पहले ही इस साल जल संसाधन विभाग ने 24 अगस्त को शाम चार बजे गंगरेल बांध के दो गेट खोल दिए हैं। इन गेटों से 5320 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के गेट क्रमांक चार व पांच नंबर को खोले हैं।


गंगरेल बांध से छोड़े गए पानी रुद्री बैराज में बहाया जा रहा है। वहीं गंगरेल बांध में कैचमेंट एरिया से रात 8:45 बजे 5953 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई थी। वर्तमान में गंगरेल बांध में कुल जल भराव 29.674 टीएमसी पानी भरा हुआ है, इसमें उपयोगी जल 24.603 टीएमसी है। जल संसाधन विभाग की मानें तो पिछले चार-पांच दिनों से 11 व 12 नंबर के गेट से कुछ पानी छोड़ा जा रहा था।

किसानों की राहत

इन दोनों गेटों को बंद करके 24 अगस्त को चार व पांच नंबर के गेट खोलकर तेजी के साथ पानी बहाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गेट खोलने ट्रायल भी जारी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में 25 अगस्त को गेट खोलकर 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, इसके बाद से किसानों ने राहत की सांस ली थी।

यह भी पढ़ें- गंगरेल बांध में हर सेकेंड आ रहा 2,24,638 लीटर पानी, डेम अपनी क्षमता के 90 प्रतिशत तक भरा

पड़ोसी जिलों व राज्यों को सूचना

गंगरेल बांध का डाउनस्ट्रीम जलप्रवाह पड़ोसी जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ सहित ओडिशा राज्य के संबलपुर जिले से होकर गुजरता है। ऐसे में गंगरेल बांध के गेट खोलने से एक दिन पहले 24 अगस्त को संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी तत्काल सूचना भेजी गई है, ताकि वहां की प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें।