• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी की तहसीलों में पसरा सन्नाटा, पटवारियों के बाद तहसीलदार-नायब तहसीलदार भी अवकाश पर

जिले के आठ तहसीलदार और नौ नायब तहसीलदारों के काम से दूर रहने के कारण राजस्व न्यायालयों में सुनवाई और जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ।

By Harendra Kumar MagendraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:06:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:06:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धमतरी की तहसीलों में पसरा सन्नाटा, पटवारियों के बाद तहसीलदार-नायब तहसीलदार भी अवकाश पर
जिले में जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित , नईदुनिया

HighLights

  1. तहसीलदार-नायब तहसीलदार अवकाश पर
  2. जिले में जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित
  3. राजस्व न्यायालयों में 231 प्रकरण लंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। पटवारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश पर रहने से तहसील कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा।

जिले के आठ तहसीलदार और नौ नायब तहसीलदारों के काम से दूर रहने के कारण राजस्व न्यायालयों में सुनवाई और जमीन संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ। धान खरीदी से पहले रकबा सत्यापन और रिकॉर्ड सुधार जैसे कामों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

जिले में कई कामकाज प्रभावित

जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। जिले में 192 हल्का हैं जिसमें 168 पटवारी कार्यरत हैं। पटवारियों की अनुपस्थिति में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों पर नियमित न्यायालयीन कामकाज के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी एप से सत्यापन, एग्रीस्टेक किसान पंजीयन और धान रकबा सुधार जैसे कामों का अतिरिक्त दबाव है।


अब अधिकारियों के भी सामूहिक अवकाश पर रहने से राजस्व विभाग के मैदानी और न्यायालयीन दोनों तरह के काम प्रभावित हो रहे हैं। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों में पटवारी प्रतिवेदन नहीं मिलने से पहले ही प्रक्रिया अटकी हुई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, बिना डिजिटल क्रॉप सर्वे के मिलेगी आदान राशि, सरकार का एलान

राजस्व न्यायालयों में 231 प्रकरण लंबित

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के 18 राजस्व न्यायालयों में 231 प्रकरण लंबित हैं। इनमें 203 मामलों में पेशी की तारीख अपडेट नहीं हुई है, जबकि 28 प्रकरणों में आदेश-पत्र शून्य दर्ज है। तहसीलदार न्यायालय मगरलोड में सर्वाधिक 44 मामले लंबित हैं।

नायब तहसीलदार क्रमांक-2 कुरुद में 26, धमतरी ग्रामीण-2 में 22 और नजूल तहसीलदार न्यायालय में 20 मामले लंबित हैं। वहीं धमतरी एसडीएम न्यायालय में 15, कुरूद में 20 और नगरी में तीन प्रकरण दर्ज हैं। यह आंकड़ा केवल ई-कोर्ट में दर्ज न्यायालयीन मामलों का है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की जेल नियमावली में संशोधन, अब निर्माण कार्यों में शामिल होंगी कई एजेंसियां

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।