• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Triple Talaq: शादी के 20 साल बाद पत्नी को कहा- तलाक, तलाक, तलाक.. और साली से कर लिया निकाह

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रिपल तलाक का केस सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। महिला ने न्...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 27 Feb 2025 11:12:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Feb 2025 11:12:57 AM (IST)
Triple Talaq: शादी के 20 साल बाद पत्नी को कहा- तलाक, तलाक, तलाक.. और साली से कर लिया निकाह
पति टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रहा था विवाद
  2. दोनों की तीन बेटियां हैं, जो पिता के पास रहती हैं
  3. जीरो कायमी कर पुलिस कर रही मामले में जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी: शादी के 20 साल बाद पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया और साली से शादी कर ली। पीड़ित पत्नी ने न्याय की गुहार लगाकर मामले की शिकायत कुरुद थाने में की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

कुरुद निवासी आरिफा खातून की शादी कुरूद के अशरफ अली से हुई थी। पति टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। उनकी तीन बेटियां भी है। कुछ समय से पति -पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच अशरफ ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर उसकी छोटी बहन से शादी कर ली है।


naidunia_image

समाज से न्याय मांगा तो पति ने दी धमकियां

  • पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीनों बेटियों को पति अपने पास ही रखा है। तलाक देने के बाद जब उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग की, तो अशरफ ने धमकियां देना शुरू कर दिया।
  • अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दें। पीड़िता ने कुरूद और धमतरी कोतवाली थाने में एफआइआर कराई है। सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में इस मामले में जीरो कायमी कर कुरुद थाना भेजा गया है।

naidunia_image

…यहां भी रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला

खबर छत्तीसगढ़ के भिलाई से है। मामूली बात पर दो युवकों में विवाद हुआ। एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक के साथी ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचा। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है। घटना के बाद पुलिस को पता चला कि चाकू मारने वाला आरोपित घायल युवक का सगा बड़ा भाई है।

पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी यह घटना मंगलवार 25 फरवरी की रात शास्त्री नगर कैंप-एक स्थित मुन्ना होटल के पास की है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम शास्त्री नगर कैंप-एक निवासी गोपी तिवारी है। घायल के दोस्त ने अस्पताल पहुंचने के बाद इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक गोपी को अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त मंगल सिंह का बयान लिया।

यहां भी क्लिक करें - तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ... नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो

मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात मुन्ना होटल के पास गोपी तिवारी खड़ा था। इस दौरान वहां उसका बड़ा भाई रवि तिवारी पहुंचा। दोनों भाइयों में किसी बात हो लेकर बहस हो गई। फिर इनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच रवि ने चाकू निकाला और गोपी के शरीर पर कईं वार किए।

यहां भी क्लिक करें - जबलपुर में थी राज कपूर की ससुराल, यहीं फिल्माए थे फिल्म तीसरी कसम के कई सीन