_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद बस क्रमांक सीजी-07 ई 1762 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
7 अक्टूबर को हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, ग्राम कुरूद वार्ड 22, बाजार चौक भाठापारा निवासी किशन साहू (41) मार्केटिंग का काम करता था। वह सात अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल सीजी-07 एलएच 7880 से सोमनी, राजनांदगांव गया था।
शाम को वापस लौटते समय करीब 4.30 बजे खपरी स्थित ननकानी पेट्रोल पंप के पास दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान, 182.98 करोड़ के भुगतान में मिली गड़बड़ी
बताया गया कि धमधा की ओर से आ रही बस के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशन साहू को गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।