• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • गरियाबंद

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 72 घंटे से मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली सहित और दो मार गिराए

जिला गरियाबंद में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 22 जनवरी 2025 को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो नक्सलियों को मार गिरा...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 07:41:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jan 2025 07:43:58 PM (IST)
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 72 घंटे से मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली सहित और दो मार गिराए
नक्सलियों के खात्मे का प्रयास। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. 22 जनवरी 2025 को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
  2. 16 नक्सलियों के शव और 17 हथियार बरामद।
  3. नक्सल गतिविधियों को नष्ट करने का प्रयास जारी।

गरियाबंद, नईदुनिया प्रतिनिधि। ओडिशा सीमा स्थित गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट के भालू डिग्गी जंगल में हुई मुठभेड़ में बुधवार को दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। यहां मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 तक पहुंच गई है। इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है।

रायपुर के आइजी अमरेश मिश्रा ने बताया है कि अभी जंगलों में सुरक्षा बल का अभियान जारी है। सर्चिंग पूरी होने के बाद ही अभियान पूरी की जानकारी मिल जाएगी। उधर, बुधवार सुबह 14 नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल में लाए गए।


दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें 16 डॉक्टर और 10 से अधिक सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक किसी नक्सली के शव से कोई वस्तु नहीं मिली है। पहले दिन चार शवों का पोस्टमार्टम किया गया। शेष का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।

डाक्टरों ने बताया कि नक्सलियों के पोस्टमॉर्टम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा है। इसके अलावा फारेंसिक विभाग होने के कारण जांच में सहायता मिलेगी। राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां पर सभी तरह की व्यवस्थाएं भी उपलब्ध है।

पोस्टमार्टम से पहले शवों का एक्सरे

मृत नक्सलियों के पोस्टमार्टम करने के पूर्व उनके शवों का एक्सरे किया जा रहा है। शव के अंदर पुलिस फायरिंग में लगी गोली, कोई धातु या जीपीएस चिप तो नहीं लगी हैं, यह जानने के लिए एक्सरे किया जा रहा है। पीएम के लिए कई तरह की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने का नियम हैं। इसलिए देर शाम तक सिर्फ चार शवों का पोस्टमार्टम हो पाया।

naidunia_image

डॉक्टरों की टीम मृत नक्सलियों के जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कर शव सौंपने की कोशिश में जुटी हैं। डॉक्टरों के अनुसार जवानों की गोली लगने से ही सभी की मौत हुई है।

लगातार तीन दिन से मिले रहे शव

  • गरियाबंद के एसपी निखिल रखेचा ने बताया कि जिले के कुल्हाड़ीघाट के जंगलों में शनिवार रात से अभियान शुरू हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा की 10 टीमें शामिल थी। पहले दिन दो नक्सलियों के शव, दूसरे दिन मंगलवार को 12 और तीसरे दिन बुधवार को दो और नक्सलियों के शव बरामद हुए है।
  • मारे गए नक्सलियों में अंजू उर्फ कविता, दीपक मंडावी, सोनी उर्फ बुदरी, आलोक, शंकर, सुखराम, सुक्कू शामिल है। सेंट्रल कमेटी मेंबर व ओडिशा राज्य कमेटी का सदस्य जयराम की सुरक्षा में पांच महिलाएं और चार पुरुष गार्ड रहते थे।
  • मौके से इंसास, एसएलआर सहित 14 स्वचलित हथियार और भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। अभियान में गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207, सीआरपीएफ की 65 और 211 बटालियन तथा नुआपाड़ा (ओडिशा) की एसओजी टीम शामिल थी।

सेल्फी ने उजागर की जयराम की पहचान

आंध्रप्रदेश-ओडिशा में 30 वर्ष से हिंसा का पर्याय रहा नक्सली नेता जयराम उर्फ चलपति वर्ष 2014 में अपनी बेटी की उम्र की 37 वर्षीय छोटी नक्सली अरुणा के प्यार में दिल हार बैठा था। उससे फिर शादी कर ली।

मई 2016 में एक मुठभेड़ के बाद मिले एक स्मार्ट फोन में जयराम और उसकी पत्नी अरुणा की एक सेल्फी मिली थी। इसी गलती ने उसकी पहचान उजागर कर दी थी।

यह खबर भी पढ़ें- नारायणपुर में IED विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल… वहीं तेलंगाना बॉर्डर पर 2500 जवानों ने नक्सलियों को घेरा

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हुआ समाप्त

जवान नितेश कुमार ने इस ऑपरेशन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी सफलता है। स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन हमने अच्छे से काम किया। अब ऑपरेशन समाप्त हो गया है। हम बेस पर लौट रहे हैं।

विस्फोटक सामग्री सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर: जिले के गंगालूर थाने के जंगल में शनिवार को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सुरक्षाबल ने ग्राम नैनपाल के जंगल से तीन संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। इनके नाम सन्नू पोटाम, राजू पोटाम, सुकराम उईका उर्फ हेमा उर्फ रमेश है।

उनके पास से तीन किग्रा टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी, पटाखे बरामद किए गए। मंगलवार को सभी को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया था।