• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

WhatsApp पर अनजान शादी का कार्ड ना खोलें, जांजगीर में मोबाइल हैक कर 98 हजार ठगने वाला गिरफ्तार

जांजगीर में व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड वाली एपीके फाइल भेजकर 98 हजार ठगने वाले केरल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने मोबाइल हैक कर ठगी की थी।

By komal ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:54:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:54:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
WhatsApp पर अनजान शादी का कार्ड ना खोलें, जांजगीर में मोबाइल हैक कर 98 हजार ठगने वाला गिरफ्तार
जांजगीर में मोबाइल हैक कर ठगने वाला गिरफ्तार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शादी के कार्ड के नाम पर जांजगीर में 98 हजार की ठगी।
  2. केरल के मलप्पुरम से आरोपित अब्दुल अजीज गिरफ्तार।
  3. व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर किया मोबाइल हैक।

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : शादी का निमंत्रण कार्ड व्हाट्सएप पर भेजकर आनलाइन ठगी करने के मामले में जांजगीर साइबर पुलिस ने केरल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एपीके फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर पीड़ित के एसबीआई बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल से मिले बैंक खाते के सुराग के आधार पर आरोपित तक पहुंच बनाई। पूछताछ में उसने ठगी की रकम अपने खाते में प्राप्त कर बैंक से निकालने और घरेलू खर्च में उपयोग करने की बात स्वीकार की है।


शादी के कार्ड के नाम पर भेजी एपीके फाइल

पुलिस के अनुसार, नैला स्टेशन रोड निवासी राजेश कुमार थवाईत के मोबाइल पर 6 जून 2026 को व्हाट्सएप के माध्यम से शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद मोबाइल से लिंक एसबीआई बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना जांजगीर में धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एनसीआरपी पोर्टल से मिला आरोपित का सुराग

जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त बैंक खाते की जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपित अब्दुल अजीज (29 वर्ष), निवासी कोण्डोट्टी, जिला मलप्पुरम, केरल तक पहुंची। पुलिस टीम ने उसके घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने ठगी की 98 हजार रुपये की रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त होने और उसे निकालकर खर्च करने की बात स्वीकार की। जांच में उसके खाते में 21 हजार रुपये की एक अन्य संदिग्ध रकम भी मिली है, जिसके संबंध में गुजरात से एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज है।

मोबाइल जब्त, बैंक खाता सीज

पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन जब्त कर बैंक खाते को सीज कराया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लाया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में शराब भट्ठी के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, आखिरी मैसेज में दो अधिकारियों का बताया जिम्मेदार

अंजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण, मोटर चालान या सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भेजी जाने वाली अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें। विश्वसनीय व्यक्ति के नंबर से ऐसी फाइल आने पर भी बिना पुष्टि उसे डाउनलोड करने से बचें। आनलाइन ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें- रायपुर रेलवे में तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों का हंगामा, महिला ने लगाया दलालों से मिलीभगत का आरोप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।