• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

शराब में जहर मिलाकर की थी दो लोगों की हत्या, दोषी को दो उम्रकैद की सजा

Poison in Liquor: जांच के दौरान रामगोपाल खूटे के घर से कीटनाशक दवा मिली शराब की शीशियां बरामद की गईं।

By komal ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:45:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:58:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शराब में जहर मिलाकर की थी दो लोगों की हत्या, दोषी को दो उम्रकैद की सजा
जहर मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दोषी के घर के पास बैठकर शराब पीते थे दो लोग
  2. उसे उनका घर के पास शराब पीना अच्छा नहीं लगता था
  3. वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के आधार सुनाई गई सजा

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर। शराब में कीटनाशक मिलाकर दो लोगों को पिलाने और उनकी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग की अदालत ने दोहरे हत्याकांड के आरोपित ग्राम भटली, थाना नवागढ़ निवासी रामगोपाल खूटे (34) को दोषी ठहराते हुए दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों हत्या के मामलों में 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर प्रत्येक मामले में छह-छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस प्रकरण में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, लेकिन गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अभियोजन पक्ष आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित करने में सफल रहा।


लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर के अनुसार घटना 6 मार्च 2025 की है। आरोपित रामगोपाल खूटे मृतक सुंदरलाल कुर्रे के घर के पास रहता था और शराब बेचने का काम करता था। सुंदरलाल कुर्रे के घर के पास सीताराम लहरे और रोहित कुमार तेंदुलकर सहित अन्य लोग बैठकर शराब पीने आते थे। आरोपी को उनका वहां बैठना और शराब पीना पसंद नहीं था।

घर से मिली कीटनाशक मिली शराब की शीशियां

घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान रामगोपाल खूटे के घर से कीटनाशक दवा मिली शराब की शीशियां बरामद की गईं। इनमें एक शीशी में राइप्स स्टार बाइफेन्थ्रिन, दूसरी में फेनोबुकार्ब, तीसरी में शानाजोक्सीस्ट्रोबिन और चौथी में ड्रैगन कीटनाशक का उल्लेख था।

यह भी पढ़ें- जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 32 लाख, इंदौर से दो गिरफ्तार

जब्त सामग्री को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में शराब में कार्बामेट कीटनाशक फेनोबुकार्ब, एथाइल अल्कोहल और मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई। इस वैज्ञानिक साक्ष्य ने अभियोजन के मामले को मजबूती प्रदान की।

यह भी पढ़ें- सीहोर में शराब की दुकान हटाने को लेकर पहुंची महिला तो भड़क उठे मंत्री जी, बोले- पति को बंद करवा देंगे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।