• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यटन को बढ़ावा: सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में दर्ज हुआ मधेश्वर पहाड़

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अब पर्यटन के मैप पर दिखेगा। दरअसल, यहां के मधेश्वर पहाड़ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता म...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 01:14:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Dec 2024 01:14:39 PM (IST)
पर्यटन को बढ़ावा: सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में दर्ज हुआ मधेश्वर पहाड़
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किमी दूर स्थित मधेश्वर पहाड़।

HighLights

  1. ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में किया गया दर्ज।
  2. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सीएम को दिया।
  3. सीएम साय ने कहा- पर्यटन की उपलब्धियों में जुड़ा एक नया आयाम।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किमी दूर स्थित मधेश्वर पहाड़ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में दर्ज हो गया है। ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में दर्ज किया है।

संस्थान की प्रतिनिधि हेमल शर्मा और अमित सोनी ने बुधवार को मंत्रालय स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद थीं।


naidunia_image

पर्यटन वेबसाइट पर दर्ज हुआ जशपुर का नाम

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम जुड़ गया है। बताते चलें कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाइट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है।

इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है। माना जा रहा है कि अब पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के बारे में और भी ज्यादा जानकारी मिलेगी, जिससे यहां पर्यटन और अधिक बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री ने जारी की ‘विष्णु की पाती’... आज कोरबा को देंगे 625 करोड़ की सौगात

एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मिलेगा मजा

मधेश्वर पहाड़ लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। स्थानीय ग्रामीण विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं। पर्वतारोहण और रोमांचक खेलों के लिए भी लोकप्रिय हो रहा है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Weather: मैनपाट में बिछा पाला, तापमान तीन डिग्री पहुंचा... सर्द हवाओं से ठंड के तेवर तीखे

बताते चलें कि मधेश्वर पहाड़ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंने के साथ ही पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यहां प्रकृति के साथ जुड़ाव का अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल यहां आ रहे हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएं हैं।