.webp)
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। कांकेर जिले के 40 से अधिक गांवों को नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने का रास्ता खुल गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे वनांचल के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट-बाजार और शासकीय कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत मिलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
जनता की सेवा के लिए तत्पर- विधायक
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से उन गांवों को भी नियमित परिवहन सुविधा मिल रही है, जहां पहले बसें नहीं चलती थीं। इससे ग्रामीणों की विकासखंड मुख्यालय, अस्पताल और विद्यालय तक पहुंच आसान होगी।
कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि दूरस्थ अंचलों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर सफर हुआ मुश्किल, रायपुर से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग; यहां देखें पूरी जानकारी