• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजदूर ने कोल्डड्रिंक में मिलाकर गर्भवती पत्नी और बच्चों के साथ पिया जहर, 3 मासूमों की मौत

कांकेर के पीवी 70 गांव में एक मजदूर ने अपने परिवार को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। इस घटना में उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 08:57:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 08:57:08 AM (IST)
मजदूर ने कोल्डड्रिंक में मिलाकर गर्भवती पत्नी और बच्चों के साथ पिया जहर, 3 मासूमों की मौत
गर्भवती पत्नी का इलाज जारी

HighLights

  1. मजदूर ने परिवार के साथ पिया जहर
  2. अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चों की मौत
  3. गर्भवती पत्नी और मजदूर का इलाज जारी

नईदुनिया न्यूज, पखांजूर: कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी 70 में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। 36 वर्षीय मजदूर देवेंद्र बैरागी ने अपने परिवार को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया और स्वयं भी इसका सेवन किया। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र और उनकी गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतकों की पहचान कुमारी दीप्ति बैरागी (12), जुतिका बैरागी (9) और देवराज बैरागी (6) के रूप में हुई है। ग्राम पंचायत चंदनपुर के सरपंच प्रदीप मुखर्जी ने परतापुर थाने में इस घटना की सूचना दी। घटना के समय देवेंद्र ने रात के खाने के दौरान यह कदम उठाया। पड़ोसियों ने तुरंत परिवार को पखांजूर अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों की मृत्यु हो गई। देवेंद्र और उनकी पत्नी का इलाज जारी है। दोनों खतरे से बाहर हैं।


यह भी पढ़ें: हैवानियत: शादी से किया इनकार तो महिला पर फैंका खौलता तेल, झुलस गया लोक कलाकार का चेहरा, आरोपित फरार

आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और बीती रात भी ऐसा ही हुआ था। जिसके बाद मजदूर ने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार उसने कोल्डड्रिंक मिलाकर पहले बच्चों को दिया और फिर अपनी गर्भवती पत्नी के साथ खुद भी पी लिया। जहर के असर से बच्चों की मौत अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई, जबकि गर्भवती पत्नी और देवेंद्र को इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल दंपति का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Suicide: डिप्रेशन की शिकार मेडिकल छात्रा ने फांसी लगा की आत्महत्या, कैंसर विषय में कर रही थी MD

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मजदूर ने आखिर यह क्यों किया। उसने पूर परिवार के साथ जहर पीकर आत्महत्या क्यों की। इसके पीछे की वजह पारिवारिक विवाद है या आर्थिक तंगी है। यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।