• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एतमानगर व केंदई वन क्षेत्र में विचरण कर रहे 48 हाथी, ग्रामीणों में दहशत

हाथियों के दल ने सरगुजा जिला सीमा जाने के पहले रास्ते में मालीकछार व बलसिंघा गांव में धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 02 May 2024 07:51:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 May 2024 07:51:47 AM (IST)
एतमानगर व केंदई वन क्षेत्र में विचरण कर रहे 48 हाथी, ग्रामीणों में दहशत
केंदई रेंज में विचरण करते हाथियो की ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर

HighLights

  1. ड्रोन कैमरा से वन कर्मी कर रहे निगरानी
  2. हाथियों धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
  3. हाथियों धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। वन अमला गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।

नईदुनिया न्यूज, कोरबा। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत कायम है। जहां एतमानगर में 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं 12 हाथी केंदई रेंज में हैं। हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं वन विभाग इन हाथियों की निगरानी मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से कर रहा है।

हाथियों की लगातार निगरानी के बाद भी उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा भी बढ़ गया है। वन अमला गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 23 हाथी एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई क्षेत्र व 13 पचरा में घूम रहे हैं, जबकि केंदई रेंज के लालपुर में 11 व एक हाथी साल्ही पहाड़ में मौजूद है। जिनकी निगरानी लगातार की जा रही है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के अमलडीह में 36 हाथियों की अचानक धमक हो गई थी जो आगे बढक़र सरगुजा की सीमा पर चला गया है। हाथियों के दल ने सरगुजा जिला सीमा जाने के पहले रास्ते में मालीकछार व बलसिंघा गांव में धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।