• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क दुर्घटना रोकने पुलिस ने शुरू किया हिफाजत अभियान

सड़क दुर्घटना रोकने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे निजात की तरह हिफाजत अभियान शुरू किया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 13 Jan 2023 09:49:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jan 2023 11:17:02 PM (IST)
सड़क दुर्घटना रोकने पुलिस ने शुरू किया हिफाजत अभियान

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान की तरह हिफाजत अभियान शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत सड़क सुरक्षा सप्ताह के रूप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एवं मौतों के मद्देनजर कोरबा पुलिस अब सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दरअसल सड़क दुर्घटना के कारणों के अध्ययन करने पर पता चला कि लगभग 40 प्रतिशत मौतें नशे की हालत में वाहन चलाने से होती है। इन दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अब तीन चरणों में काम करेगी। अभियान के प्रथम चरण में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन करने कहा जा रहा है। दूसरे चरण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व नशे की हालत में वाहन चला रहे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। नशे के हालत में वाहन चलाते पाए गए वाहनों को जब्त कर मालिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। तीसरे चरण में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एनएचएआई समेत अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों को ब्लैक स्पाट घोषित कर वहां सचेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। सीमित गति रखने के लिए स्टापर, जिगजैग, रमलर ब्रेकर बनाए जाएंगे, मोड़, डिवाइडर समेत खतरनाक स्थानों पर रेडियम पट्टी लगाई जाएगी। निजात अभियान के तर्ज पर ही स्कूल, कालेजों, हाट बाजारों, गांवों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल सहायता पहुंचाने एवं हाइवे पर अपराधों की रोकथाम के लिए हाइवे पेट्रोलिंग की दो वाहन तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अपना योगदान देने व निजात अभियान के तरह ही इस अभियान में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देने कहा है।