• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसी क्या मजबूरी... SECL कार्यालय में महिलाओं ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा के कुसमुंडा स्थित एसईसीएल कार्यालय में भू-विस्थापित महिलाओं ने नौकरी नहीं मिलने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं कार्यालय के भीतर घुसकर अर्धन...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 04:58:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 05:01:43 PM (IST)
ऐसी क्या मजबूरी... SECL कार्यालय में महिलाओं ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन
महिलाओं ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि,कोरबा: एसईसीएल कुसमुंडा में शुक्रवार को महिलाओं ने विस्थापन को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसईसीएल के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की साथ ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि एसईसीएल ने उनकी जमीन अधिग्रहित कर उन्हें विस्थापित कर दिया है। लेकिन उसके बदले नौकरी नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में भू-विस्थापित महिलाए एसईसीएल की कुसमुंडा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच गई। वहां भीतर घुसकर महिलाओं अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उनकी जमीन पहले एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित कर ली गई थी, लेकिन अब तक उन्हें रोजगार नहीं दिया गया है।


पहले भी किया है हड़ताल

भू-विस्थापितों का रोजगार प्रकरण काफी लंबे अरसे से रुका हुआ हैं जिस पर आवेदन करते कई वर्ष गुजर गए है किंतु भू-विस्थापितों को रोजगार नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने खदान में कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की थी।

महिलाओं ने लगाए कई आरोप

भू-विस्थापित रोजगार एकता महिला किसान कुसमुंडा के अध्यक्ष का कहना है कि असली भू विस्थापित के स्थान पर फर्जी तरीके से लगे हुए व्यक्तियों को हटाया जाय। साथ ही असली वारिस को रखने हेतू बार बार आवेदन किया गया था।

यह भी पढ़ें: खदान में मिली युवक की नग्न लाश, सिर को पत्थर से कुचलकर की गई हत्या

महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा ठोस उचित जवाब नहीं दिया गया। बल्कि कंपनी प्रबंधन ने 25 लोगों को जेल भेज दिया था। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।