• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में रावण दहन के दौरान हुए विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

By Devendra GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 10:17:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 10:25:12 AM (IST)
कोरबा में रावण दहन के दौरान हुए विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में युवक पर चाकू से हमला। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वारदात मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे बस्ती में हुई
  2. घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया और 3 को पकड़ा
  3. चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। विजयादशमी पर रावण दहन के बाद मुड़ापार बाजार के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार है। वारदात मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे बस्ती में एक पुराने पेड़ के पास रात करीब 10:45 बजे हुई।


किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और युवक राहुल उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। हमले में लहूलुहान युवक मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले।

गंभीर चोटों के कारण जान नहीं बचा सके

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। रातभर चले तलाशी अभियान के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी वारदात, 22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या; घसीटकर बाईपास पर फेंका शव

वारदात की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर समेत पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस विवाद की वजह, हत्या में शामिल लोगों की भूमिका और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में गाली-गलौज करने से रोका तो महिला ग्राहक के सामने जलेबी दुकानदार की पसली में घोंप दिया चाकू