• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरिया

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bird Flu in CG: छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू, नष्ट किए गए 35 हजार अंडे और चूजे

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में डोर टू ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 12:50:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Apr 2025 12:50:41 PM (IST)
Bird Flu in CG: छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू, नष्ट किए गए 35 हजार अंडे और चूजे
शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में अधिकारियों की टीम (फोटो- नईदुनिया)

HighLights

  1. शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र का मामला
  2. भोपाल से मिली रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि
  3. अलर्ट पर प्रशासन, लगाई कई पाबंदियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई थी।

सोमवार रात शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लगभग 20 हजार अंडे तथा 15 हजार पक्षी शामिल हैं।

naidunia_image

10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित

  • एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर व एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने किया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को विभाग को मिली।
  • कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संक्रमण रोकने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सोमवार रात अभियान चलाकर कुक्कुट पालन केंद्र में मौजूद 19095 अंडे, 9998 चूजे, 2487 वयस्क मुर्गियां और 2448 बटेरों को नष्ट किया गया।
  • पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने संपूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ अंडों और चूजों को नष्ट किया। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

  • naidunia_image

    यहां भी क्लिक करें - मरे पक्षी दिखें तो हो जाएं अलर्ट, दें जानकारी; रायगढ़ में चिकन पका रहे 8 होटलों पर 65 हजार का जुर्माना

    प्रशासन अलर्ट पर, लोगों से की गई यह अपील

    प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एक किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित जोन और 10 किमी का क्षेत्र सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गियां बाहर चरने न छोड़ने जनता से अपील की गई है।

    मुर्गे मुर्गियों अंडे एवं मांस तथा मुर्गी दाना का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

    बताते चलें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर के पहले रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था।

    कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,सरगुजा एवं सूरजपुर जिलों में भी पशु चिकित्सा विभाग को सतर्क रहने कहा गया है। बर्ड फ्लू का कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

    यहां भी क्लिक करें - देश में पहली बार छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू वायरस, अब तक 622 की मौत