• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद

रायपुर में अवैध सूदखोरी पर कार्रवाई, आरोपी से 48 ब्लैंक स्टाम्प, 24 बैंक पासबुक और 160 ब्लैंक चेक बरामद

गरीब और जरूरतमंद लोगों को कर्ज देकर उनसे हस्ताक्षरयुक्त खाली चेक, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज लेकर अवैध रूप से वसूली करने के मामले में कार्रवाई हुई है।

By Ashutosh Kumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 05:51:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 05:51:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में अवैध सूदखोरी पर कार्रवाई, आरोपी से 48 ब्लैंक स्टाम्प, 24 बैंक पासबुक और 160 ब्लैंक चेक बरामद
ब्लैंक चेक समेत एक लाख 20 हजार बरामद , नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया अरेस्ट
  2. ब्लैकमेल कर लोगों से वसूलता था रकम
  3. ब्लैंक चेक समेत एक लाख 20 हजार बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, महासमुंद। गरीब और जरूरतमंद लोगों को कर्ज देकर उनसे हस्ताक्षरयुक्त खाली चेक, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज लेकर अवैध रूप से वसूली करने के मामले में बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने मामले के आरोपित कुलदीप सिंह छाबड़ा (53) को रायपुर के मोवा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 160 हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक, 48 ब्लैंक स्टांप पेपर, 27 एटीएम, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, 24 बैंक पासबुक, जमीन और ऋण संबंधी नौ दस्तावेज, दो ब्याज के हिसाब वाली डायरियां तथा 1.20 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बहेराडीपा निवासी विनोद चौहान ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद को शिकायत आवेदन देकर आरोप लगाया था कि आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा ने उसके छोटे भाई पितांबर चौहान को वाहन बनवाने की मजबूरी में 42 हजार रुपये उधार दिए थे।


इसके बदले आरोपी ने औपचारिकता के नाम पर दोनों भाइयों के हस्ताक्षरयुक्त खाली बैंक चेक, पासबुक और आधार कार्ड की प्रतियां अपने पास रख ली थीं।

आरोपी पर दबाव बनाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी घर पहुंचकर दबाव बनाने और धमकाने लगा। आरोप है कि उसने छोटे भाई के फोन-पे से आठ महीने में 40 हजार रुपये और सोना-चांदी बिकवाकर 25 हजार रुपये नकद सहित मूलधन से अधिक रकम वसूल ली।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम, 30 हजार मानदेय नहीं होने पर 17 नवंबर से हड़ताल

इसके बावजूद आरोपी ने चेक वापस नहीं किए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर गाली-गलौज करता और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही चेकों में मनमानी रकम भरकर न्यायालयों में प्रकरण दर्ज कराने का भय दिखाता था।

मामले की जांच के बाद बसना थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 296 और 351(2) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा केस में सौरभ ने उगले राज, नेताओं और अफसरों को 50-50 लाख की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा

रायपुर के मकान में दी दबिश

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 13 नवंबर को बसना पुलिस की टीम ने रायपुर के मोवा स्थित डॉल्फिन प्लाजा के फ्लैट क्रमांक ए-302 में दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग लोगों के हस्ताक्षरयुक्त चेक, स्टांप पेपर, बैंक दस्तावेज, ब्याज के हिसाब की डायरियां और नकदी बरामद की गई।

पुलिस अब जब्त दस्तावेजों और बैंक खातों के आधार पर अन्य पीड़ितों तथा लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा निवासी वार्ड क्रमांक 10, बसना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बंद स्मार्ट टॉयलेट की होगी डिजिटल निगरानी, इंदौर की एजेंसी संभालेगी सफाई व्यवस्था

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।