• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमानत मिलने के बाद जुलूस निकालना पड़ गया भारी, पुलिस ने फिर पकड़कर भेजा जेल

रायगढ़ में जमानत पर जेल से बाहर निकले एक अपराधी ने शहर में जुलूस निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर पीड़ित परिवार और शहर के लोगों ने आपत्ति जताई, वहीं पुलिसकर्मियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को थाने बुलाया और पूछताछ कर उसे फिर जेल भेज दिया।

By VISHWANATH RAYEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 03:05:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 03:12:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जमानत मिलने के बाद जुलूस निकालना पड़ गया भारी, पुलिस ने फिर पकड़कर भेजा जेल
पुलिस ने बदमाश को फिर भेजा जेल

HighLights

  1. जेल से छूट कर बदमाश ने निकाला जुलूस
  2. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
  3. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर फिर भेजा जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: शहर में अपराध पर नियंत्रण करने को लेकर पुलिस प्रशासन सजग नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराधी को पकड़ा है। कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश दुर्गेश महंत को जमानत पर रिहा होकर शहर में जुलूस निकालना भारी पड़ गया। इंटरनेट मीडिया पर जमानत के बाद निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

21 वर्षीय दुर्गेश महंत पिता चतुरदास महंत, निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर रायगढ़, करीब तीन माह पूर्व थाना जूटमिल क्षेत्र के मारपीट प्रकरण में जेल में निरुद्ध था। दो दिन पहले उसे जमानत मिली थी, जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। वीडियो से शहरवासियों और पीड़ित परिवार में काफी नारजागी की स्थिति बन गई।


उधर वीडियो जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षक पटेल ने थाना कोतवाली और साइबर सेल स्टाफ के साथ आरोपी को पकड़ा और थाने लाकर आई, पूछताछ में दुर्गेश ने स्वीकार किया कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकाल रहा था। दुर्गेश महंत थाना कोतवाली क्षेत्र का आदतन बदमाश है, जिस पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक रिकार्ड मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: हैवानियत... 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से 3 दोस्तों ने अलग-अलग किया दुष्कर्म, सभी के खिलाफ केस दर्ज

अनावेदक के इस कृत्य पर कोतवाली पुलिस ने के तहत धारा 170 बीएनएसएस एवं धारा 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को पुनः जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।