• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर और नवा रायपुर में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी की रहेगी छुट्टी, गोवर्धन पूजा के कारण बदली तारीख

रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी दफ्तरों में अब 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का स्थानीय अवकाश रहेगा। बैंक और कोषालय इस दिन खुले रहेंगे।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 03:51:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 03:51:06 PM (IST)
रायपुर और नवा रायपुर में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी की रहेगी छुट्टी, गोवर्धन पूजा के कारण बदली तारीख
रायपुर और नवा रायपुर में देवउठनी एकादशी की रहेगी छुट्टी।

HighLights

  1. रायपुर और नवा रायपुर के स्थानीय अवकाश में बदलाव।
  2. अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर रहेगी छुट्टी।
  3. गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश के कारण हुआ बदलाव।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में स्थित सरकारी दफ्तरों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक, अब 20 नवंबर (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी के मौके पर स्थानीय छुट्टी रहेगी। पहले यह छुट्टी किसी और दिन तय थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया है।

गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश के कारण हुआ बदलाव

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य शासन ने 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की थी। लेकिन, बाद में शासन ने गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया। एक ही दिन दो तरह के अवकाश की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए इसे 20 नवंबर को शिफ्ट कर दिया है।


यह भी पढ़ें- रायपुर में सूने मकान से 7.50 लाख की चोरी, कारा डैम में जान गंवाने वाले बेटे का मिला 4 लाख मुआवजा भी ले गए चोर

इन दफ्तरों पर लागू नहीं होगी छुट्टी

आदेश में स्पष्ट किया है कि यह नया स्थानीय अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर के तमाम सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं पर तो लागू होगा, लेकिन कुछ जरूरी सेवाओं को इससे मुक्त रखा है। इसके तहत बैंक, कोषालय और उप-कोषालय इस छुट्टी के दायरे में नहीं आएंगे। यानी 20 नवंबर को इन जगहों पर सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- रायपुर में मां बंजारी मंदिर दर्शन करने जा रही बुजुर्ग महिला को 12 चक्का ट्रक ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।