• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 4 से 14 नवंबर तक रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी

त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रायपुर रेल मंडल ने 4 से 14 नवंबर तक बिहार जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना करने का निर्णय लिया है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 01:48:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 01:48:21 PM (IST)
यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 4 से 14 नवंबर तक रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी
यात्रियों के लिए जरूरी खबर। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. रायपुर स्टेशन से तीन प्रमुख ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला।
  2. बिहार जाने वाली ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से चलेंगी।
  3. यह अस्थायी व्यवस्था 4 से 14 नवंबर तक रहेगी।

डिजिटल डेस्क। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों को भीड़ के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री आराम से सफर कर सकें, इसीलिए रायपुर रेल मंडल ने एक अहम फैसला लिया है। स्टेशन पर व्यवस्था बनाने के लिए बिहार रूट की तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। अब ये ट्रेनें 4 से 14 नवंबर के बीच प्लेटफॉर्म नंबर-7 से चलेंगी, जहां मुसाफिर गुढ़ियारी वाले गेट से सीधे और आसानी से पहुंच सकेंगे।

इन तीन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया प्लेटफॉर्म

रेलवे प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक रायपुर स्टेशन से छूटने वाली तीन ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म नंबर-7 से ही रवाना होंगी।

  • 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस
  • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी चालू है महादेव ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए बदला खेल

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • त्योहारी सीजन में विशेष रूप से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की तादाद अचानक बढ़ जाती है, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ की स्थिति बन जाती है। इसी को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म में बदलाव का यह कदम उठाया है।

  • इसके साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ाने और बुनियादी यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने की भी तैयारी की गई है। रेल प्रशासन ने सभी मुसाफिरों से अपील की है कि वे ऐन वक्त की भागदौड़ से बचने के लिए इन तीनों ट्रेनों को पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर ही पहुंचें।
  • यह भी पढ़ें- सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी चालू है महादेव ऐप, पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए बदला खेल

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।