• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

तूफान ‘अकवान’ से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

By Goswami SahuEdited By: Pragya Prasad
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 09:53:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 09:53:51 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
तूफान ‘अकवान’ से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों में बढ़ी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल

HighLights

  1. 20 और 21 नवंबर को कई जिलों में हो सकती है वर्षा
  2. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज, 17 जिलों में तापमान 18 डिग्री से नीचे
  3. रायपुर में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। बस्तर और आसपास के जिलों में इसका असर अधिक रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरा सिस्टम तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके 17 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।


यह भी पढ़ें- Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, बीजापुर में ‘अकवान’ का अलर्ट; दो दिन होगी झमाझम बारिश

हवा की रफ्तार लगभग 130 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की सामान्य रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। बारिश का असर सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नवंबर के मौसम का अनोखा इतिहास, 17 साल बाद भी नहीं टूटा 9.2 डिग्री का रिकॉर्ड

प्रदेश के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 18.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग का अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 13 डिग्री तक पहुंचा। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और बस्तर में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। दोनों सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक थे। शहर में बारिश नहीं हुई। सोमवार को आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इन शहरों के न्यूनतम तापमान का हाल

रायपुर- 18.3 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर- 16.2 डिग्री सेल्सियस

सरगुजा- 13.0 डिग्री सेल्सियस

बस्तर- 14.9 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग- 18.2 डिग्री सेल्सियस

राजनांदगांव- 17.5 डिग्री सेल्सियस

कबीरधाम- 16.1 डिग्री सेल्सियस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।