• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियो वायरल होने के बाद Amity University की छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ें सुसाइड नोट में क्या लिखा

अमेटी यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत लॉ (कानून) की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में युवती एक युवक के साथ पकड...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 10:54:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 10:54:31 PM (IST)
वीडियो वायरल होने के बाद Amity University की छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ें सुसाइड नोट में क्या लिखा
Amity University की छात्रा ने की आत्महत्या

HighLights

  1. पकड़ाने के बाद दोनों हुए थे निष्कासित।
  2. वीडियो वायरल होने से बढ़ी मुश्किल।
  3. छात्रा ने जगदलपुर लौटकर दे दी जान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अमेटी यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत लॉ (कानून) की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। दो दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में युवती एक युवक के साथ पकड़ी गई थी। जिसके बाद दोनों को निष्कासित कर घर भेज दिया गया। युवती ने जगदलपुर अपने घर पहुंचने के बाद आत्महत्या कर ली है। उसने स्वजन के नाम पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम गर्ल्स हॉस्टल में युवती अपने ही कॉलेज के एक छात्र के साथ कमरे में पायी गई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों पर अनुशासत्मक कार्रवाई करते हुए संस्थान से निष्कासित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद सोमवार को युवती अपने घर जगदलपुर पहुंची और बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइडल नोट में लिखा, 'पापा-मम्मी, आप मेरी पढ़ाई पर पैसे खर्च कर रहे हैं, लेकिन मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हूं।'


युवक गर्ल्स हॉस्टल में कैसे घुसा?

इस पूरी घटना के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि किसी युवती के स्वजन को भी हास्टल में प्रवेश करने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजना पड़ता है। यहां प्रश्न खड़े हो रहे हैं ऐसी व्यवस्था में एक युवक गर्ल्स हॉस्टल में कैसे घुसा? यूनिर्सिटी प्रशासन पूरे मामले में कठघरे में हैं। लगातार संपर्क के बावजूद विश्वविद्यालय की तरफ से किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया।

आए दिन होती रहती है घटनाएं

अमेटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े कई विवाद लगातार सामने आते रहते हैं। बावजूद हॉस्टल डायरेक्टर इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। इस मामले को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

देर शाम तक चली बैठक

इस घटना के बाद अमेटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी मेंबरों की एक लंबी बैठक हुई। बैठक में छात्रा के आत्महत्या करने के मामले पर भी चर्चा की गई। साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के संबंध में काफी चर्चा की गई। हालांकि इस घटना के बाद से कोई भी अमेटी यूनिवर्सिटी के सभी जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली।

इसे भी पढ़ें... Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की बड़ी सौगात; 5000 पदों पर निकली वैकेंसी, लास्ट डेट से पहले ऐसे करें अप्लाई