• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर: करणी सेना वाले तोमर बंधुओं का कारनामा... कारोबारी से 10 लाख के बदले वसूले 1.30 करोड़, जान से मारने की धमकी

रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ एक और व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। व्यापारी का आरोप है कि, उसने इनसे 10 लाख रुपये व्याज पर लिए थे...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 11:15:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 12:00:52 PM (IST)
रायपुर: करणी सेना वाले तोमर बंधुओं का कारनामा... कारोबारी से 10 लाख के बदले वसूले 1.30 करोड़, जान से मारने की धमकी
तोमर बंधुओं के खिलाफ एक नया मामला दर्ज

HighLights

  1. रायपुर के तोमर भाइयों के खिलाफ एक और एफआईआर
  2. व्यापारी से को 10 लाख देकर वसूले जबरन 1.30 करोड़
  3. रजिस्ट्री कार्यालय से निकाली जा रही जमीन की जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है। नारायणपुर के कारोबारी करन सोनी ने सूदखोर तोमर बंधुओं से ब्याज में 10 लाख रुपये लिए थे। कारोबारी द्वारा रकम चुका देने के बाद भी आठ साल में दोनों भाई 1.30 करोड़ रुपये की जबरन वसूली कर चुके हैं। वहीं 30 लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। जबकि पैसे देने के दौरान 3 प्रतिशत ब्याज की बात हुई थी।

naidunia_image

पीड़ित करन सोनी ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पुलिस को बताया है कि रोहित सिंह तोमर और उसके सहयोगी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है।


naidunia_image

कारोबार बंद कर घर लौटना पड़ा

करन ने बताया कि लगातार हो रही अवैध उगाही के चलते उसे अपना व्यवसाय धमतरी से बंद कर नारायणपुर लौटना पड़ा। वहां ज्वेलरी का काम शुरू किया तो फिर धमकियां मिलने लगीं।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalism: 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर, दो दिन में दूसरी सफलता, 7 ने किया सरेंडर

धमकाकर मांगा ब्याज, हत्या की दी धमकी

करन का आरोप है कि रकम चुकाने के बावजूद वीरेंद्र और रोहित तोमर ब्याज के नाम पर धमकियां देते रहे हैं। नारायणपुर जाकर करन को जान से मारने, पत्नी की मांग का सिंदूर मिटाने और बेटे को अनाथ करने की धमकी दी गई। वीडियो काल कर के भी धमकी दी गई है। करन के आडियो टेप भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

औने-पौने में रजिस्ट्री, महिला से भी उगाही

तोमर भाईयों के खिलाफ एक महिला ने भी अवैध उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। एक अन्य पीड़ित ने बताया कि तोमर भाइयों ने पहले कर्ज का मूल और ब्याज वसूला, फिर दबाव डालकर औने-पौने दाम में उसकी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।

फार्च्यूनर को पुलिस ने किया जब्त

naidunia_image

पुलिस की ओर वीरेंद्र और रोहित के ठिकानों पर लगातार दबिश जा रही है । इस दौरान उनकी लग्जरी फार्च्यूनर कार, जिसे धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, शुक्रवार को भनपुरी स्थित एक परिचित के घर से बरामद कर जब्त कर ली गई। जिस दिन पुलिस ने रेड कार्रवाई की थी वह इसी गाड़ी से भागे थे।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalism: मानसून के लिए तैयार जवान... सुरक्षा बलों के निशाने पर शीर्ष माओवादी

फेसबुक में फूटा लोगों का गुस्सा

आरोपित वीरेंद्र तोमर ने पुलिस की रेड के बाद फेसबुक पर लिखा की उसके घर पुलिस जबरन घुस गई है। प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में सूदखोरों को लेकर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोग अपना दर्द वहीं बया कर रहे हैं। इसके बाद कुछ पोस्ट हटा दी गई है।

रजिस्ट्री कार्यालय से निकाली जा रही जानकारी

पुलिस ने आरोपितों के घर से जमीन संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी मांगी गई है। वहीं आयकर विभाग ने भी जांच तेज कर दी है।