• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी, छत्तीसगढ़ व्यापमं की 15 जून को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती के लिए पिछले वर्ष विकास आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव बनाया गय...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 12:28:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 12:28:00 PM (IST)
एडीईओ के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी, छत्तीसगढ़ व्यापमं की 15 जून को होगी परीक्षा
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. ग्रामीण विकास में पीजी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।
  2. साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को 15 अंकों का बोनस दिया जाएगा।
  3. आयु सीमा 35 साल है, स्थानीय निवासियों को 5 साल की छूट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 200 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण विकास में पीजी करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें 15 अंकों का बोनस दिया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, इसमें पांच साल की छूट दी जा रही है। यानी 40 साल की उम्र वाले राज्य के स्थानीय निवासी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु की गणना एक जनवरी 2025 के संदर्भ में की जाएगी। इस भर्ती के लिए पिछले वर्ष विकास आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव बनाया गया था। भर्ती विकास आयुक्त कार्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत होगी।

naidunia_image

कई विभागों में होनी है भर्ती

इस वर्ष व्यापमं की तरफ अलग-अलग विभागों के लिए 20 से ज्यादा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में 128 पदों पर सब इंजीनियर की भर्ती होगी। इसके लिए पिछले दिनों व्यापमं की ओर से आवेदन मंगाए गए थे।


करीब 25 हजार आवेदन मिले हैं। आने वाले दिनों में लोक निर्माण विभाग सब इंजीनियर भर्ती, जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत स्टाफ नर्स आदि की भर्ती आएगी।

यह भी पढ़ें- जनहित याचिका: डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञ की कमी पर हाई कोर्ट गंभीर, मई में होगी अगली सुनवाई

100 अंकों की होगी परीक्षा

एडीईओ भर्ती के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। परीक्षा में अभिप्राप्त अंकों का 85 प्रतिशत वेटेज देते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। शेष 15 अंक उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने ग्रामीण विकास में पीजी की डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। इसमें सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, ग्रामीण विकास की योजनाएं एवं पंचायती राज और सामान्य हिंदी जैसे वर्ण विचार, स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, मुहावरे आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो युवती के परिजनों और दोस्तों को भेजकर किए वायरल, आरोपित युवक गिरफ्तार

15 जून को होगी भर्ती परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 15 जून को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी दो मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को त्रुटिसुधार का भी मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी तीन से पांच मई तक त्रुटिसुधार कर सकेंगे।