
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। छठवीं विधानसभा के 11वें सत्र में चार दिनों के दौरान कुल चार बैठकें प्रस्तावित हैं।
सत्र की अवधि कम होने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चार दिन का सत्र बेहद कम है। उन्होंने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के लिए सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- रायपुर में RERA के आदेश को ठेंगा: न हटाया 50 एकड़ की परियोजना का विज्ञापन, न जमा किया जुर्माना
कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में विपक्ष
विपक्ष धान खरीदी, किसानों और युवाओं की समस्याओं, रोजगार, स्कूलों में शिक्षकों की कमी तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सदन चलाने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष के पास है और सत्तापक्ष विपक्ष के सवालों का जवाब देगा।
उन्होंने विपक्ष से कहा कि सत्र के दौरान कुतर्क के बजाय तर्क करे। उनके अनुसार, विपक्ष के लिए यह सवाल उठाने का बेहतर अवसर है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, एक जनवरी से बदलेगा लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस का नंबर