• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, एक जनवरी से बदलेगा लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस का नंबर

रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन एक जनवरी से नए ट्रेन नंबर के साथ करने का निर्णय लिया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:25:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:27:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, एक जनवरी से बदलेगा लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस का नंबर
सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर
  2. एक जनवरी 2027 से मिलेगा नया नंबर
  3. समय और ठहराव में नहीं होगा बदलाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। लखनऊ और रायपुर के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बदलाव होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन एक जनवरी से नए ट्रेन नंबर के साथ करने का निर्णय लिया है।

हालांकि, ट्रेन के नंबर में बदलाव के बावजूद इसकी समय-सारिणी, ठहराव और अन्य परिचालन व्यवस्थाएं पहले की तरह ही रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, लखनऊ से रायपुर आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए नंबर से संचालित होगी।

एक जनवरी 2027 से होगा बदलाव

इसी तरह रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का नंबर भी बदल दिया जाएगा। यह बदलाव दोनों दिशाओं में एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। इससे यात्रियों को ट्रेन की पहचान और टिकट बुकिंग के दौरान नए नंबर का ध्यान रखना होगा।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे नए साल से यात्रा की योजना बनाते समय और टिकट आरक्षित कराते समय संशोधित ट्रेन नंबर का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- रायपुर में RERA के आदेश को ठेंगा: न हटाया 50 एकड़ की परियोजना का विज्ञापन, न जमा किया जुर्माना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।