• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, रायपुर के सात समेत 11 निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त

आयुष्मान भारत योजना में इलाज में अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ के 11 निजी अस्पतालों का पंजीयन एक से तीन साल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

By Sandeep TiwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:04:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:04:47 AM (IST)
आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी, रायपुर के सात समेत 11 निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त
आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आयुष्मान योजना में अनियमितता पर 11 निजी अस्पताल बाहर।
  2. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर समेत कई जिलों में औचक निरीक्षण।
  3. इलाज और दस्तावेजों में मिली कई तरह की गड़बड़ियां।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 11 निजी अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है। इन अस्पतालों में फिलहाल योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। विभाग ने संबंधित अस्पतालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी की है।

इसके लिए प्रक्रिया जारी है। जांच में मिली गड़बड़ियों के आधार पर अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना के तहत इलाज में पारदर्शिता बनाए रखना और अनियमितताओं पर रोक लगाना है।


शिकायत पर हुआ था औचक निरीक्षण

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की थी। राज्य स्तरीय जांच दल ने 30 सितंबर को रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कवर्धा, कोंडागांव और कोरबा के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था।
  • इस दौरान योजना के तहत रोगियों को दिए जा रहे इलाज, अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और इलाज से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पतालों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। अस्पतालों के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर, बिलासपुर समेत चार शहरों में 100 ई-बसें, स्टीयरिंग थामेंगी महिलाएं, मुफ्त मिलेगी ट्रेनिंग

इन अस्पतालों का पंजीयन किया गया निरस्त

  • अस्पताल - पंजीयन निरस्त की समयावधि
  • अशोक प्रसूति मंदिर, देवकीनंदन चौक, बिलासपुर - एक वर्ष
  • जय जगन्नाथ हास्पिटल, प्रोफेसर कालोनी कवर्धा- एक वर्ष
  • पल्स हास्पिटल, नेहरूनगर, भिलाई - तीन वर्ष
  • एसके केयर हास्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर - एक वर्ष
  • श्री अनंत साई हास्पिटल, तेलीबांधा, रायपुर - तीन वर्ष
  • श्री महावीर हास्पिटल, दानी विला, शंकर नगर रायपुर - एक वर्ष
  • वरदान हास्पिटल, शंकर नगर, रायपुर - तीन वर्ष
  • एसआरआइएमएसआर श्री रावतपुरा सरकार हास्पिटल, अभनपुर, रायपुर- तीन वर्ष
  • श्रीनिवास हास्पिटल, एकतानगर रायपुर - तीन वर्ष
  • सुयश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस प्रा लि कोटा, रायपुर - एक वर्ष
  • स्वामी चंद्रशेखरानंद अस्पताल, जगदलपुर - तीन वर्ष

यह भी पढ़ें- महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड, मंगल को रायपुर में पेश करेगी सीबीआई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।