
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा के विधायक एक इनोवा में सिमट जाएंगे। किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी और कर्मचारी सभी परेशान हैं।
वे शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 नवंबर को ही बिहार का लोक पर्व छठ पूजा है।
उपचुनाव में हार के बाद घबराई बीजेपी
राष्ट्रीय अध्यक्ष यह पर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र में मनाते थे लेकिन उपचुनावों में हार के बाद से डरे हुए हैं। अब वहां जाने से भी घबरा रहे हैं। बघेल ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री अठावले, शीतकालीन सत्र में आएगा परिसीमन विधेयक; राहुल का पीएम बनना मुश्किल
उन्होंने दावा किया कि भिलाई में पांच हजार से अधिक नए मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जबकि प्रदेशभर में करीब 25 हजार नए मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए हैं। बिना परिसीमन के करीब 25 हजार मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में भेज दिए गए।
मतदाता सूची में गड़बड़ियां
उन्होंने चुनाव आयोग से सूची की गड़बड़ियां सुधारने की मांग की। उन्होंने जनगणना-2027 में ओबीसी की गणना का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना की बात के बावजूद जनगणना के प्रारूप में ओबीसी का विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन पर छठी FIR दर्ज, कोयला कारोबारी से 27 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी