• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री अठावले, शीतकालीन सत्र में आएगा परिसीमन विधेयक; राहुल का पीएम बनना मुश्किल

केंद्र की एनडीए सरकार यदि दो-तिहाई बहुमत का समर्थन जुटा लेती है, तो आगामी शीतकालीन सत्र में परिसीमन विधेयक पेश किया जा सकता है।

By Sandeep TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 06:59:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 06:59:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में बोले केन्द्रीय मंत्री अठावले, शीतकालीन सत्र में आएगा परिसीमन विधेयक; राहुल का पीएम बनना मुश्किल
सीएम विष्णुदेव साय से मिले रामदास अठावले

HighLights

  1. सीएम विष्णुदेव साय से मिले रामदास अठावले
  2. शीतकालीन सत्र में आएगी परिसीमन विधेयक
  3. 273 महिला सांसद बनने पर आएगी देश में क्रांति

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार यदि दो-तिहाई बहुमत का समर्थन जुटा लेती है, तो आगामी शीतकालीन सत्र में परिसीमन विधेयक पेश किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि परिसीमन नहीं होने पर 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देना कठिन हो जाएगा। सरकार परिसीमन के साथ महिला आरक्षण विधेयक भी आगे लाएगी।

दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे आठवले ने राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से चर्चा की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक न्याय से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की।


यह भी पढ़ें- रायपुर में बंद स्मार्ट टॉयलेट की होगी डिजिटल निगरानी, इंदौर की एजेंसी संभालेगी सफाई व्यवस्था

आठवले ने कहा कि केंद्र सरकार सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें पूरा अवसर देना चाहती है। सरकार इसी सत्र में परिसीमन के साथ विधेयक लाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक, यदि 273 महिलाएं संसद में पहुंचती हैं, तो इससे बड़ी क्रांति आएगी और इस दिशा में प्रयास जारी हैं।

बता दें कि, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने मौजूदा 543 सदस्यीय लोकसभा में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। वे इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। प्रस्तावित विधेयक के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का उद्देश्य है।

विपक्ष पर विधेयक गिराने की कोशिश का आरोप

आठवले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों पर परिसीमन विधेयक को संसद में जानबूझकर गिराने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आशंका थी कि कानून से भाजपा और राजग को अधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- रायपुर में अवैध सूदखोरी पर कार्रवाई, आरोपी से 48 ब्लैंक स्टाम्प, 24 बैंक पासबुक और 160 ब्लैंक चेक बरामद

आठवले के अनुसार, कानून पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है और जब यह मुद्दा पहले आया था, तब सरकार के पास इतना समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा कि इसी कारण राहुल गांधी और विपक्ष ने विधेयक गिराने का प्रयास किया।

सरकार के बढ़ते संख्याबल का हवाला देते हुए आठवले ने कहा कि अब स्थिति बदल रही है। उनका दावा है कि ममता बनर्जी की पार्टी के कुछ लोग, महाराष्ट्र में शिवसेना के लोग और आम आदमी पार्टी के लोग उनके साथ जुड़े हैं। द्रमुक अभी कांग्रेस के साथ आइएनडीआइए गठबंधन में नहीं है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक आने की संभावना है।

राहुल का पीएम बनना मुश्किल

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर आठवले ने कहा कि यह अब मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने सोनिया गांधी से राहुल को ढाई साल के लिए प्रधानमंत्री बनाने की बात कही थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद पूरा देश उनके साथ है और आगामी चुनाव में भाजपा तथा गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 में वह मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी की विकेट लेंगे।

यह भी पढ़ें- रायपुर में उखड़ी सड़कें, धूल और कीचड़ से लोग परेशान; व्यापार प्रभावित और हादसों का खतरा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।