• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बीजेपी का 'मिशन 2028-29', स्मृति ईरानी का हाई प्रोफाइल छत्तीसगढ़ दौरा; सांसदों और विधायकों की तैयार होगी स्पेशल रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी के आगामी रायपुर दौरे से पहले पार्टी नेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

By Sandeep TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 09:20:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 09:21:30 PM (IST)
बीजेपी का 'मिशन 2028-29', स्मृति ईरानी का हाई प्रोफाइल छत्तीसगढ़ दौरा; सांसदों और विधायकों की तैयार होगी स्पेशल रिपोर्ट
दो दिवसीय दौरे पर रहेगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, फाइल फोटो

HighLights

  1. दो दिवसीय दौरे पर रहेगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी
  2. स्मृति ईरानी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ का दौरा
  3. विधायकों और सांसदों की तैयार होगी स्पेशल रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी के आगामी रायपुर दौरे से पहले पार्टी नेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे इंटरनेट मीडिया पर अपने व्यक्तिगत प्रचार के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी की आइटी सेल सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। नेताओं के हैंडल से पोस्ट की गई सामग्री और उनकी सक्रियता के आधार पर एक 'स्पेशल रिपोर्ट या रिपोर्ट कार्ड' तैयार किया जाएगा।


इसे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों यानी मिशन 2028-29 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी क्रम में नवनियुक्त प्रदेश भााजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा, जिसके राजनीतिक मायने बेहद खास माने जा रहे हैं। पहली ही बैठक में वह मिशन विधानसभा-लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर के आजाद नगर में हुई 8 लाख की चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण बरामद; नाबालिग गिरफ्तार

स्मृति ईरानी ने रायपुर आने से पूर्व ही संगठन पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह संदेश साफ कर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत ब्रांडिंग की जगह सरकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों का इंटरनेट मीडिया पर व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना है।

सांसद-विधायकों से वन-टू-वन चर्चा

दौरे के दौरान स्मृति ईरानी पूर्व सांसदों और विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेंगी। संगठनात्मक सूत्रों के मुताबिक, इस समीक्षा के बाद प्रदेश के 60 से अधिक पूर्व सांसदों व विधायकों को आगामी रणनीतियों के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

इसका लक्ष्य आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। दूसरी ओर, स्थानीय निकाय चुनावों की कमान संगठन महामंत्री कर्मवीर ने संभाल रखी है, जो कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बालोद के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सप्ताह में 6 दिन चलेगी रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन; पहले दिन 5 बजकर 19 मिनट पर पहुंची स्टेशन

राजनीतिक हलचल और कांग्रेस के निशाने पर दौरा

इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए महंगाई जैसे मुद्दों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी पर निशाना साधा है।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभार मिलने के बाद यह दौरा राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने और बूथ स्तर तक कसावट लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राष्ट्रीय स्तर पर हुए सांगठनिक फेरबदल के तहत भाजपा अपने सियासी समीकरणों को मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जो नेत्री स्वयं चूकी हुई हों, वे क्या रणनीति बनाएंगी।

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निश्चित रूप से पार्टी प्रतिदिन अपने लक्ष्यों को लेकर काम करती है।

यह भी पढ़ें- जशपुर के आनंद और सारंगढ़ के घनश्याम को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण