• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के आजाद नगर में हुई 8 लाख की चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण बरामद; नाबालिग गिरफ्तार

आजाद नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने राजफाश किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 08:28:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 08:28:57 PM (IST)
रायपुर के आजाद नगर में हुई 8 लाख की चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण बरामद; नाबालिग गिरफ्तार
पु्लिस ने बरामद किए चोरी के आभूषण, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आजाद नगर में हुई चोरी का खुलासा..
  2. पु्लिस ने बरामद किए चोरी के आभूषण
  3. आमानाका पुलिस ने नाबालिग किया अरेस्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सरोना स्थित आजाद नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने राजफाश किया है।

पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। वैधानिक कार्रवाई के बाद बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

आमानाका पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी महिला 18 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपनी मां के साथ भानुप्रतापपुर स्थित गांव गई थी। वह 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे रायपुर लौटी तो घर के भीतर सामान बिखरा मिला।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व पर दो नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रावघाट-रायपुर ट्रेन में पहले दिन 410 यात्रियों ने किया सफर

कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के भीतर बने लॉकर को भी तोड़ दिया गया था। जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। महिला ने पुलिस को बताया कि लाकर में सोने की दो चेन, दो लाकेट, दो सोने की चूड़ियां, सोने की दो जोड़ी नथ, चेन वाली सोने की दो बालियां, चांदी की दो जोड़ी पायल और चांदी के रुपये वाला माला रखा था।


चोरी किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई। शिकायत पर आमानाका थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में चोरी स्वीकारी

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- बालोद के यात्रियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 6 दिन चलेगी रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन; पहले दिन 5 बजकर 19 मिनट पर पहुंची स्टेशन