_m.webp)
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti) पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी का मुख्य समारोह रायगढ़ जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र धरमजयगढ़ में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर इस समारोह में शामिल होंगे।
समारोह की तैयारियों को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने संगठन स्तर पर कमर कस ली है। तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। वे सीधे धरमजयगढ़ जाकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
यह भी पढ़ें- CG में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में JE, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती शुरू
बता दें कि इससे पहले स्मृति ईरानी ने रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और सांसदों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की रणनीति पर चर्चा की थी। धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के दौरे से प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अब दिसंबर बाद कटेगी 7 लाख उपभोक्ताओं की बिजली