• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजबूरी का फायदा: प्रयागराज कुंभ जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस संचालक

जब से महाकुंभ शुरू हुआ है, तब से रायपुर से प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। परिवहन विभाग तक इसकी शिकायत लगातार पहुंच रही है, लेकिन...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 02:13:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Feb 2025 02:13:33 PM (IST)
मजबूरी का फायदा: प्रयागराज कुंभ जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं बस संचालक
भाठागांव बस टर्मिनल में खड़ी यात्री बसें। दोगुने से ज्यादा किराया बढ़ाने से यात्री परेशान हो रहे हैं।

HighLights

  1. ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट, पैर रखने की भी जगह नहीं।
  2. ऐसे में बस ही सहारा बची, तो ढाई गुना तक बढ़ा दिया किराया।
  3. शिकायतें मिलने के बाद भी परिवहन विभाग नही ले रहा एक्शन।

सतीश पांडेय, रायपुर। महाकुंभ मेले में पुण्य स्नान करने के लिए रायपुर से रोजाना हजारों श्रद्धालु ट्रेन और बस से प्रयागराज जा रहे हैं। ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री बस से सफर कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर बस संचालक मनमाना किराया वसूलने से नहीं चूक रहे हैं।

परिवहन विभाग तक इसकी शिकायत लगातार पहुंच रही है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, बस संचालक बेखौफ होकर अपने कर्मचारियों से अवैध उगाही करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

नईदुनिया ने भाठागांव बस टर्मिनल में इसकी पड़ताल की, तो पाया कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ है, तब से रायपुर से प्रयागराज जाने वाली दो बसों के आपरेटर दो से ढाई गुना किराया यात्रियों से वसूल रहे हैं।

ढाई गुना तक बढ़ा दिया किराया

कुंभ से पहले आम दिनों में स्लीपर कोच का किराया 1,800 से 2,000 रुपये था। उसे बढ़ाकर 3,000 से 3500 रुपये तक कर दिया है। हालांकि, पिछले दिनों गंगा किनारे हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रयागराज जाने वाली बसों के किराये में गिरावट भी आ गई है।


भाठागांव बस टर्मिनल से इन दिनों गिनी-चुनी यात्री बसें ही प्रयागराज जा रही हैं। इनमें राम दूत और मनीष ट्रैवल की यात्री बस के साथ अन्य बसें शामिल हैं। इन ट्रैवल कंपनियों की स्लीपर बसे अयोध्या तक चल रही हैं, लेकिन महाकुंभ केी शुरुआत से ही श्रद्वालुओं से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है, जबकि डीजल की कीमत पिछले एक वर्ष से यथावत है, बढ़ी नहीं है।

naidunia_image

बसवालों ने मचा रखी है लूट

प्रयागराज जाने वाले अजय सिंह, विक्रम चौहान, राहुल कुमार, सत्येंद्र तिवारी आदि ने बताया कि ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बस में सफर करना पड़ा। यहां तो बस वालों ने लूट मचा रखी है। एक-एक यात्रियों से करीब 3,000 से 3,500 रुपये किराया लिया जा रहा है। इससे यात्रियों में आक्रोश है। शिकायत करने के बाद भी न तो यातायात पुलिस न ही परिवहन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे

यात्रियों से अधिक किराया लेने वाले बसों की जांच कर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए उड़नदस्ता प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही प्रदेशभर में जांच अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले बसों की परमिट निरस्त भी करेंगे। - मनोज ध्रुव, उप परिवहन आयुक्त

भगदड़ के बाद घटाया शुल्क

बुधवार की सुबह प्रयागराज कुंभ में भगदड़ की घटना के बाद से लोग किसी अनहोनी की आशंका से फिलहाल प्रयागराज जाने से बच रहे हैं। यात्रियों की कमी को देखते हुए बस संचालकों ने भी अचानक से बढ़ा हुआ किराया कम कर दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका

भाठागांव स्थित बुकिंग काउंटर से पूछने पर बताया गया कि दो हजार से लेकर ढाई हजार रुपये में प्रयागराज की टिकट उपलब्ध है। भगदड़ के बाद से प्रयागराज में कुछ यात्री बसें फंसी हुई हैं।