• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे

महापौर चुनाव में पांचवीं पास प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनके पास पैसा भी ज्यादा नहीं है, लेकिन सोना अपेक्षाकृत अधिक है। नकद और बैंक में जमा राशि के त...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 01:48:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Feb 2025 01:48:44 PM (IST)
रायपुर में महापौर प्रत्याशियों के पास नकदी से ज्यादा सोना, मीनल और दीप्ति आगे
राशि व सोने के नाम पर भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे सबसे आगे हैं।

HighLights

  1. पांचवीं पास से लेकर, डॉक्टर और वकील भी चुनावी मैदान में आजमा रहे लक।
  2. पैतृक संपत्ति के आकलन के आधार पर लगभग सभी प्रत्याशी करोड़पति ही हैं।
  3. मेयर के 28 में से 12 और पार्षद के 417 में से 111 प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नगर निगम चुनाव में उतरे महापौर पद के प्रत्याशियों के पास नकदी से अधिक सोना है। पांचवीं पास से लेकर डॉक्टर, वकील सहित अन्य प्रत्याशी अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे से कई रोचक जानकारियां मिली हैं।

पता चला है कि इस बार महापौर पद के लिए रायपुर नगर निगम से मैदान में उतरीं महिला प्रत्याशियों के पास सोना अधिक है। प्रत्याशियों के पास जहां नकद राशि 10 हजार से लेकर पांच लाख, दस लाख तक है। वहीं, सोना 10 तोला, 15 तोला से लेकर 40 तोला, 50 तोला तक है।


हालांकि, पैतृक संपत्ति के आकलन पर लगभग प्रत्याशी करोड़पति आ रहे हैं। मगर, राशि व सोने के नाम पर भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे सबसे आगे हैं। महापौर के 28 में से 12 प्रत्याशियों और पार्षद के 417 में से 111 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।

पांचवीं पास प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में

महापौर चुनाव में पांचवीं पास प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनके पास पैसा भी ज्यादा नहीं है, लेकिन सोना अपेक्षाकृत अधिक है। नकद और बैंक में जमा राशि के तौर पर कुछ प्रत्याशियों के पास 50 हजार से एक लाख तक है।

अनीता कुलदीप ने भी महापौर के लिए नामांकन भरा है। इनके पास राशि के तौर पर लगभग 10 हजार हैं। वहीं, उनके पास करीब दो तोला सोना है। अब सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

naidunia_image

कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, बाकी लखपति

महापौर की चुनावी जंग में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति दुबे पैसे, सोना और संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। वहीं, अन्य प्रत्याशियों के पास पैसा, सोना लाखों में ही है।

नामांकन करने वाली कुछ प्रत्याशियों के पास तो नकद के नाम पर 10 हजार से लेकर 50 हजार तक ही है। इसमें अनीता कुलदीप, चांदनी साहू, नंदिनी नायक सहित अन्य हैं। वहीं, गायत्री सिंह, सविता बंजारे सहित अन्य के पास लाखों में कैश मौजूद है।

यह भी पढ़ें- सात वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा मुख्यमंत्री बोले- अच्छा संकेत है

इन प्रत्याशियों के पास सोना अधिक

पार्टी का नाम प्रत्याशी राशि सोना
शक्ति सेना सविता बंजारे तीन लाख छह तोला
जोहार छत्तीसगढ़ चांदनी साहू 70 हजार 10 तोला
शिवसेना अनीता कुलदीप 40 हजार डेढ़ तोला
बसपा डा. सितारा खान पांच लाख 10 तोला

naidunia_image

प्रचार-प्रसार के लिए 10 दिन ही मौका

नगर निगम चुनाव के लिए इस बार प्रत्याशियों को लगभग 10 दिन ही प्रचार-प्रसार करने का मौका मिलेगा, क्योंकि 31 जनवरी नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। वहीं 11 फरवरी को चुनाव है। चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। मगर, बागियों की वजह से कांग्रेस के नेताओं की चिंता बढ़ गई है।

ऐसे में प्रत्येक प्रत्याशी को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए 10 दिन का ही समय मिलने वाला है। हालांकि, जिन प्रत्याशियों की टिकट कटने के चांस इस बार बिल्कुल भी नहीं था, उनका टिकट भी पार्टियों के द्वारा काट दिया गया है, जिसके चलते ये बगावत पर उतर आए हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में 150 लोगों के दस्तावेज नहीं मिले दुरुस्त… बांग्लादेशी, रोहिंग्या होने की आशंका

इसमें कई प्रत्याशी निर्दलीय और अन्य पार्टियों के साथ जुड़कर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि जीत-हार किसकी होगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों का खेल जरूर बिगाड़ सकते हैं।