• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: हरियाणा से बिहार जा रही 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

जशपुर में पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से पुलिस ने शराब के 426 कार्टून बरामद किए हैं। अंतरराज्यीय...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 01:08:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 01:09:20 PM (IST)
CG News: हरियाणा से बिहार जा रही 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब का ट्रक पकड़ा

HighLights

  1. पुलिस अब तक चार ट्रकों से 2734 कार्टून शराब जब्त कर चुकी है
  2. अज्ञात ने चालकों को ट्रक हरियाणा से रांची पहुंचाने के लिए दिया
  3. शराब की तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर: हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी अवैध खेप को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आगडीह गांव में ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीई 0123 को घेराबंदी कर रोका।


ट्रक की तलाशी लिए जाने पर पुलिस को वाहन के डाले में अंग्रेजी शराब के 426 कार्टून मिले। मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ट्रक और शराब के अवैध जखीरे को जब्त कर वाहन में मौजूद चालक व परिचालक को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान पंजाब के तरणताल जिले के कांग गांव के निवासी रणवीर सिंह और इसी जिले के चमकीनगर के निवासी जगदीप सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1), (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस साल की चौथी कार्रवाई

अंतरराज्यीय शराब तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इन मामलों में जशपुर पुलिस ने अब तक 2734 कार्टून में 24 हजार 440 लीटर शराब जब्त की है।

बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की आशंका

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अंग्रेजी शराब की इस अंतरराज्यीय तस्करी में बड़े तस्कर सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना है। पकड़े गए ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने हरियाणा के रोहतक में ट्रक सौंपते हुए झारखंड के रांची तक पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। रांची से आगे बिहार तक ट्रक ले जाने के लिए कोई और ड्राइवर तैनात था।

यह भी पढ़ें- 10 साल के मासूम बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, परिवार में शोक की लहर

एसएसपी सिंह के अनुसार, इससे पहले भी जो तीन मामले पकड़े गए थे, उनमें इसी पैटर्न पर तस्करी की जा रही थी। तस्करों के चालक बदलने के पीछे सिंडिकेट को पुलिस से सुरक्षित रखना है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में सिंडिकेट के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए एक ट्रक के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि तस्करी के मास्टरमाइंड को पकड़ा जा सके।

-शशि मोहन सिंह, एसएसपी, जशपुर