• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता पंजीकृत

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया गया है।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 11:26:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 11:26:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 1.90 करोड़ मतदाता पंजीकृत
छत्तीसगढ़ में 26,854 मतदान केंद्र निर्धारित (AI Generated Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित
  2. 26,854 मतदान केंद्र किए गए निर्धारित
  3. 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। प्रदेश में एक करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 94.84 लाख पुरुष, 95.31 लाख महिलाएं और 412 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी यह सूची सभी मतदान केंद्रों के अलावा वोटर हेल्पलाइन एप ईसीआईनेट और आधिकारिक पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। मतदाता बूथ लेवल अधिकारी या टोल फ्री नंबर 1950 के जरिए भी नाम की जांच कर सकते हैं।


मतदान केंद्रों की संख्या घटी

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में इनकी संख्या 27,196 से घटकर 26,854 रह गई है। इनमें 5,876 शहरी और 20,978 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। आयोग ने मतदान केंद्रों की नई सूची भी जारी कर दी है।

11 दिसंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं होने, विवरण में गलती या अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल होने पर 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति की जा सकती है। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-छह, नाम विलोपन के लिए फार्म-सात और संशोधन व स्थानांतरण के लिए फार्म-आठ भरना होगा। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के साथ एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष के होने वाले युवा भी फार्म-छह के जरिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ACR के कारण अब नहीं रुकेगा प्रमोशन

ऐसे करें संपर्क

नाम जुड़वाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नंबर या एप ईसीआईनेट पर बुक ए कॉल विथ बीएलओ के जरिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 207 स्कूल PPP मॉडल पर चलेंगे, CBSE पैटर्न पर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।