_20261113_104538_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। UAE के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया है। उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट का अहम वित्तीय मैनेजर था। उस पर आरोप है कि वह डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनवर ढेबर तक पहुंचाता था। इस मामले में उसकी भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। ईडी लंबे समय से उसकी तलाश में थी।
यह भी पढ़ें- MP की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर, सुकमा की अपर कलेक्टर बनीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है। दर्ज एफआईआर में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 207 स्कूल PPP मॉडल पर चलेंगे, CBSE पैटर्न पर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई