• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG में मुरासु का असर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के कमजोर पड़ने के बावजूद दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश जारी है। पखांजूर में सबसे अधिक 8 सेमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने वज्रपात और तापमान गिरने की चेतावनी दी है।

By Jitendra DahiyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 07:59:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 07:59:30 AM (IST)
CG में मुरासु का असर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट
दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मुरासु तूफान के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
  2. पखांजूर में 8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी वर्षा
  3. 5 नवंबर को वज्रपात और हल्की बारिश की चेतावनी

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान मुरासु का असर कमजोर पड़ने के बाद भी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई। पखांजूर में आठ सेमी, सुकमा में सात और कोंटा में पांच सेमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में भी 18.6 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं।


दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर

बुधवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। पखांजूर में आठ सेमी, सुकमा में सात, कोंटा में पांच, माना एयरपोर्ट पर चार सेमी बारिश हुई। लोहांडीगुड़ा, रायपुर, गादीरास और पिथौरा में दो-दो सेमी तथा लाभांडीह, छिंदगढ़, जगरगुंडा और मोहला में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई।

मुरासु का अवशेष अब निम्न दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु का अवशेष है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे यह इसी क्षेत्र में सक्रिय था। अगले 12 घंटों में इसके और कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पांच नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम प्रभावित रहेगा।

रायपुर में सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान

बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक 18.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 30.1 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टेबाजी का संचालक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी में जुटी एजेंसियां

आज वज्रपात की चेतावनी, फिर गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने पांच नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है। दो दिन बाद भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। राजधानी में गुरुवार को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- रायपुर के माना बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।