• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम, अपने ही रिश्तेदार की बेरहमी से की हत्या

CG Murder Crime: आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और हेमलाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह पिछले तीन महीनों से हत्या की योजना बना ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 09 Sep 2025 08:12:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Sep 2025 08:12:42 AM (IST)
CG Murder: पत्नी से अवैध संबंध के शक में उठाया खौफनाक कदम, अपने ही रिश्तेदार की बेरहमी से की हत्या
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पवन कुमार मिर्चे

HighLights

  1. आरोपी कई दिनों से बना रहा था हत्या करने का प्लान
  2. मौका मिलते ही दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
  3. युवक ने सिर और गले पर कई वार किए, मैके पर मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुरः विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में सोमवार की रात अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार की टंगिया से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपित पवन कुमार मिर्चे ने रात सोमवार करीब साढ़े आठ बजे हेमलाल मिर्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने रास्ते से दबोचा

हमले में उसने सिर और गले पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही हेमलाल की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित खुद ही आत्मसमर्पण करने थाने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में पवन ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और हेमलाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह पिछले तीन महीनों से हत्या की योजना बना रहा था, लेकिन सही मौका नहीं मिल पा रहा था।


खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

सोमवार की रात उसने मौका मिलते ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक हेमलाल की पत्नी ग्राम पंचायत में बीजेपी की उपसरपंच है। इस वजह से वारदात ने राजनीतिक गलियारे में भी सनसनी फैला दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित से गहन पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- CG Dog Bite: आधा दर्जन कुत्तों ने मासूम पर बोला हमला, बुरी तरह घायल बच्ची के लगे 24 टांके, हालत नाजुक