• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम होगी बरसात

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में बारि...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 06:06:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Sep 2025 06:06:44 AM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम होगी बरसात
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पांच सितंबर से वर्षा की तीव्रता और व्यापकता में कमी आएगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तटीय उड़ीसा के पास एक चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। यह सिस्टम उत्तर उड़ीसा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रारोड, संबलपुर से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।


कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चला। कुसमी, मस्तूरी और तखतपुर में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चिरेड़ी में 80 मिमी, जबकि पेंड्रारोड, बड़े चचेरी, गरियाबंद, भैरमगढ़ समेत कई स्थानों पर 70 मिमी वर्षा हुई। अन्य कई जगहों पर 50 से 60 सेमी तक बारिश रिकार्ड की गई।

तापमान में गिरावट, लेकिन उमस बरकरार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चला। कुसमी, मस्तूरी और तखतपुर में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चिरेड़ी में 80 मिमी, जबकि पेंड्रारोड, बड़े चचेरी, गरियाबंद, भैरमगढ़ समेत कई स्थानों पर 70 मिमी वर्षा हुई। अन्य कई जगहों पर 50 से 60 मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग की चेतावनी

राजधानी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की आद्रता 100% और शाम की 79% रही, जिससे वातावरण में हल्की उमस बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेताया है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। नागरिकों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें... Weather Update: इस बार पहले दस्तक देगी ठंड, जानें आखिर क्यों है मौसम का मिजाज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट