• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Chhattisgarh blade runner Chitrasen Sahu इसके साथ ही चित्रसेन ने 14000 फीट से स्काई डाइव कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है।

By Himanshu SharmaEdited By: Himanshu Sharma
Publish Date: Wed, 04 Mar 2020 01:34:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2020 02:30:30 PM (IST)
Chhattisgarh के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
Chhattisgarh के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने Australia की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा।

रायपुर। Chhattisgarh blade runner Chitrasen Sahu ब्लेड रनर के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के माउंटेनियर चित्रसेन साहू ने एक और उपलब्धी अपने नाम की है। 23 सितम्बर 2019 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने के बाद अब चित्रसेन ने 2228 फीट की ऊंचाई पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा लहराया है। इसके साथ ही चित्रसेन ने 14000 फीट से स्काई डाइव कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे चित्रसेन अपने पर्वतारोही दल के साथियों के साथ माउंट कोजिअस्को की चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा लहराया। उनका यह साहसिक अभियान करीब एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था।

अभियान पूरा करने के बाद सिडनी स्थित भारतीय दूतावास में कॉन्सुलेट नंदकुमारन कोन्न्त से पर्वतारोही दल ने मुलाकात की। कॉन्सुलेट द्वारा पूरी टीम का स्वागत किया गया और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही भविष्य की पर्वतारोहण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।


टीम में दो पैरा माउंटेनियर छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू और तेलंगाना के शेखर गौड़ थे। टीम में अन्य सदस्य भरत थम्मीनेनी तेलंगाना, विपिन चौधरी उत्तरप्रदेश, मेघा परमार मध्यप्रदेश, शोभित शर्मा मध्यप्रदेश से शमिल थे।

चित्रसेन साहू को छत्तीसगढ़ शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जिसके तहत साहू द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान का मेसेज किलिमंजारो और कोजिअस्को पर्वत से दिया गया।

चित्रसेन मूल रूप से अम्बिकापुर के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ह्वीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी, ब्लेड रनर हैं। उन्होंने विकलांगों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है और शासन की अन्य नीतियों को अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।