• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: जल्द ही हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, इस संभाग को मिल सकता है नया मंत्री

छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री के मुलाकात के बाद इसकी अटकलें और तेज हो गई ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 09:39:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 09:39:36 AM (IST)
Chhattisgarh News: जल्द ही हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, इस संभाग को मिल सकता है नया मंत्री
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है
  2. साय कैबिनेट में 3, 4 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं
  3. प्रदेश के बस्तर क्षेत्र से नया मंत्री बनने की संभावना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास पर होने से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीएम साय की मुलाकात और चर्चा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी माह में होगा। 14 या 15 जून को तीन से चार से विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से राजेश मूणत, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।


यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalism: 45 लाख का इनामी माओवादी सचिव भास्कर ढेर, दो दिन में दूसरी सफलता, 7 ने किया सरेंडर

बता दें कि संगठन स्तर पर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर चर्चा के साथ सहमति बनी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत दो मौजूदा मंत्रियों को हटाने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि उनके नामों का आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने से सत्ता व संगठन से जुड़े लोग बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की महिला की जबलपुर में छत से गिरकर मौत, परिजनों ने पति पर लगाया यह आरोप

बस्तर को मिल सकता है मंत्री पद

राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस का बस्तर पर जिस तरह से फ़ोकस बढ़ा है, उसे देखते हुए बस्तर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावितों में लता उसेंडी का नाम पहले भी आ चुका है, लेकिन कोई और चौंकाने वाला नाम भी बस्तर से शामिल हो सकता है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मंत्रियों के परफार्मेंस और संख्या को देखते हुए एक-एक को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।