• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ब्लैक राइस उगा रहे छत्तीसगढ़ के किसान, एक एकड़ में हो रही 4 लाख तक अतिरिक्त कमाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 200 किसान पारंपरिक धान छोड़कर 340 एकड़ में ब्लैक राइस की खेती कर रहे हैं। इस नवाचार से उन्हें प्रति एकड़ चार लाख रुपये तक का भारी मुनाफा हो रहा है।

By Goswami SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:10:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:10:58 AM (IST)
ब्लैक राइस उगा रहे छत्तीसगढ़ के किसान, एक एकड़ में हो रही 4 लाख तक अतिरिक्त कमाई
छत्तीसगढ़ के किसान ब्लैक राइस उगा रहे। (नईदुनिया)

HighLights

  1. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 340 एकड़ में ब्लैक राइस की खेती।
  2. 200 किसानों ने पारंपरिक धान छोड़ अपनाया नया विकल्प।
  3. ब्लैक राइस से प्रति एकड़ 4 लाख तक की कमाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 200 से अधिक किसानों ने पारंपरिक धान की खेती छोड़ ब्लैक राइस (काले चावल) की खेती शुरू कर दी है, जिससे उन्हें प्रति एकड़ चार लाख रुपये तक की अतिरिक्त कमाई होने की उम्मीद है।

340 एकड़ क्षेत्र में ब्लैक राइस की खेती की जा रही है और कृषि विभाग अगले खरीफ सीजन में इस रकबे को एक हजार हेक्टेयर से अधिक करने की योजना बना रहा है। पारंपरिक धान से 46,500 रुपये की तुलना में ब्लैक राइस से किसानों को 3.75 लाख से 5.25 लाख रुपये तक की कमाई का अनुमान है।


पारंपरिक धान की खेती प्रति एकड़ 25-27 हजार रुपये कमाई

पारंपरिक धान की खेती और ब्लैक राइस के उत्पादन व मिलने वाली दरों में जमीन-आसमान का अंतर है। सामान्य धान के उत्पादन पर किसानों को समर्थन मूल्य के तहत लगभग 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलता है। एक एकड़ में औसतन 15 क्विंटल धान का उत्पादन होता है, जिससे कुल 46,500 रुपये तक की आमदनी होती है। कृषि कार्य में 18 से 20 हजार रुपये खर्च होने के बाद, किसानों को प्रति एकड़ 25 से 27 हजार रुपये तक की कमाई होती है।

ब्लैक राइस से प्रति एकड़ खर्च काटकर चार लाख तक कमाई

ब्लैक राइस की खेती करने वाले किसानों ने 'कुरो' कंपनी के साथ अनुबंध किया है, जो गुणवत्ता के आधार पर 25,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी। उदाहरण के लिए, एक एकड़ में जैविक पद्धति से खेती करने वाले किसान को 15 क्विंटल उत्पादन की उम्मीद है, जिसका सकल मूल्य 3.75 लाख से 5.25 लाख रुपये तक हो सकता है। 35 से 40 हजार रुपये के खर्च के बाद, किसान को प्रति एकड़ लगभग चार लाख रुपये तक अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दलेर मेहंदी के प्रसंग पर अभिजीत की नसीहत, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बोले- लाइव ही परफार्म करें गायक

विशेषज्ञ राय

ड\. दीपक शर्मा (वरिष्ठ कृषि विज्ञानी) के अनुसार, "ब्लैक राइस की खेती किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कारगर साबित हो रही है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट, आयरन और फाइबर जैसे उच्च पोषक तत्व इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खास बनाते हैं। पारंपरिक धान की तुलना में इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में तेजी से बढ़ रही है। उचित मार्गदर्शन और कंपनियों के साथ अनुबंध से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है।"

यह भी पढ़ें- महादेव सट्टेबाजी का संचालक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी में जुटी एजेंसियां

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।