• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोन जांच के लिए तैयार... 15 हजार के आवेदन रद, 500 महिलाओं से रिकवरी

महतारी वंदन योजना का फायदा लेने वाले 21 हजार से ज्यादा लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ लेने वाले करीब पांच हजार लोगो...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 02:39:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 02:39:20 PM (IST)
महतारी वंदन योजना घोटाला: सनी लियोन जांच के लिए तैयार... 15 हजार के आवेदन रद, 500 महिलाओं से रिकवरी

HighLights

  1. अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हुआ था फर्जीवाड़ा।
  2. महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब लिया एक्शन।
  3. पांच हजार लोगों की राशि को कर दिया गया है होल्ड।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। ''महतारी वंदन योजना'' में बालीवुड अभिनेत्री ''सनी लियोन'' के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग अधिक सजग हो गया है। अब तक महतारी वंदन योजना से 15,000 से अधिक अपात्र हितग्राहियों का चयनित कर बाहर किया गया है।

अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ लेने वाले करीब पांच हजार लोगों की राशि को होल्ड किया गया है। साथ ही 500 से अधिक हितग्राहियों से रिकवरी की जा रही है। महतारी वंदन योजना का फायदा लेने वाले 21 हजार से ज्यादा लाभार्थियों की मौत हो चुकी है।


इस बात की जानकारी सर्वे के दौरान सामने आने पर इनके खातों को ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा अन्य संदिग्ध खातों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन कार्य कराया जाता है।

आवेदकों से लिया गया था शपथ-पत्र

आवेदन जमा करने के दौरान आवेदनकर्ताओं से शपथ पत्र लिया गया था। उसी को आधार बनाकर अपात्रों से रिकवरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ जिलों में पुरुषों ने भी आवेदन किया था, जिन्हें जांच के दौरान ही निरस्त कर दिया गया था।

शासकीय नौकरी करने वालों के स्वजन ने भी आवेदन किया था, जिन्हें निरस्त किया गया है। कुछ लोगों ने महिला के नाम से आवेदन किया था। कुछ आवेदक दो जगह से आवेदन कर योजना का लाभ ले रहे थे, जिनसे रिकवरी की जा रही है।

बता दें कि बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्र तालूर केसनी में सनी लियोन के नाम से निर्मित खाते में महतारी वंदन योजना में मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि अंतरित होने का पर्दाफाश हुआ है।

70 लाख से ज्यादा मिले थे आवेदन

महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किया था। 70 लाख 14 हजार 581 आवेदन स्वीकृत किए गए थे। महतारी वंदन योजना का शुभारंभ एक मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

इसके अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद अपात्रों को योजना से हटाया जा रहा है। अब तक 15 हजार से ज्यादा आवेदन निरस्त किए गए हैं। अपात्रों से रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।

- जनमेजय महोबे, संचालक, महिला व बाल विकास विभाग

जांच में सहयोग करने को तैयार सनी लियोन

बालीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ में मेरे नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं और जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने यह भी लिखा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई योजना का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। बताते चलें कि बस्तर में सनी लियोन की आईडी बनाकर महतारी वंदन योजना का लाभ लिया जा रहा था। वीरेंद्र कुमार जोशी के खाते में पैसे ट्रांसफर हो रहे थे।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- ‘महतारी वंदन योजना’ की ‘सनी लियोनी’ पर सियासी शोरगुल, कांग्रेस ने घेरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज माफी मांगें: राजपूत

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। उन्होंने महतारी वंदन के मामले में लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के लिए माफी मांगने को कहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक मामला सामने आने पर सरकार ने तत्परता से दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर तीन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

कांग्रेस के नेता झूठ बोलते हुए कह रहे हैं कि प्रदेश की आधी महिलाओं को ''महतारी वंदन योजना'' का लाभ नहीं मिल रहा है। जिस तरह मातृ-शक्ति को अपमानित किया है, वह शर्मनाक और घृणित राजनीति का परिचायक है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के मुखिया होने का नाते मातृ-शक्ति से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: नवा रायपुर में 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, तीमारदारों के लिए बनेंगी धर्मशालाएं और होटल

साथ ही अपने वाचाल नेताओं को इस तरह की अमर्यादित भाषा के लिए सख्ती करना चाहिए। मातृ-शक्ति के सम्मान की रक्षा का सख्ती से पालन करने की अपील करती हूं।