• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोप पत्र में नाम आने पर अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले की जांच के बीच राज्य सरकार ने आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 07:56:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 07:56:04 PM (IST)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  आरोप पत्र में नाम आने पर अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित
आबकारी विभाग के अपर आयुक्त निलंबित, सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई..
  2. आबकारी विभाग के अपर आयुक्त निलंबित
  3. पूर्व की कांग्रेस सरकार में हुआ था घोटाला

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले की जांच के बीच राज्य सरकार ने आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। ईओडब्ल्यू की ओर से उनके खिलाफ पूरक आरोपपत्र विशेष अदालत में पेश किए जाने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।

निलंबन आदेश 14 अक्टूबर 2026 से प्रभावी किया गया है। इस अवधि में श्रीवास्तव का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ईडी की रिपोर्ट पर दर्ज हुई थी एफआईआर

शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने 17 जनवरी 2024 को एफआईआर दर्ज की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 11 जुलाई 2024 को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट में तत्कालीन आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी सहित अन्य लोगों की कथित भूमिका का उल्लेख किया गया था। जांच के दौरान आबकारी विभाग के तत्कालीन अपर आयुक्त रहे आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ भी प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए गए थे।


यह भी पढ़ें- रायपुर के तरुण नगर में बच्चों के साथ क्रूरता, मासूम को पीटने और सिगरेट से दागने का आरोप; माता-पिता गिरफ्तार

अवैध कमीशन वसूली की जांच

जांच एजेंसियां शराब कारोबार में कथित अवैध कमीशन वसूली, सरकारी दुकानों से बिना हिसाब शराब की बिक्री और डिस्टिलरी कंपनियों के बीच कार्टेल बनाकर बाजार हिस्सेदारी तय करने के आरोपों की जांच कर रही हैं। इस प्रकरण में करीब 50 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें आबकारी विभाग के करीब 29 अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों के भीतर राष्ट्रपति और अमित शाह समेत चार VIP दौरे; तैयारियों में जुटा प्रशासन