_m.webp)
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में कोदो, कुटकी, रागी और मक्का जैसी फसलों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने की तैयारी है। इसके तहत स्कूलों के मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ियों के माध्यम से वितरित होने वाले पोषण आहार में मिलेट्स को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मिलेट्स के उपार्जन, उत्पादन और उपयोग के साथ फसल विविधीकरण और किसानों को प्रोत्साहित करने के उपायों पर चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण योजनाओं में इनके उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव डॉक्टर रोहित यादव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी आदि मौजूद थे।